सीकर में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा:विधायक बोले-केंद्र में भाजपा के 10 साल के शासन से जनता त्रस्त, लोकसभा चुनाव में भाजपा को उखाड़ फेकेंगे
सीकर में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा:विधायक बोले-केंद्र में भाजपा के 10 साल के शासन से जनता त्रस्त, लोकसभा चुनाव में भाजपा को उखाड़ फेकेंगे
सीकर : सीकर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से रविवार शहर में भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली गई। यह यात्रा जाट बाजार से रवाना हुई। शहर के कल्याण सर्किल,सिल्वर जुबली रोड, बजरंग कांटा होते हुए सर्किट हाउस पहुंची। जहां शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।
सीकर विधायक राजेंद्र पारीक भी इस यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि यह न्याय उन लोगों के लिए है जो गरीब हैं, शोषित हैं और महंगाई से त्रस्त हैं। देश की जनता केंद्र में भाजपा के शासन से परेशान हो चुकी है। राहुल गांधी की ओर से निकाली जा रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा के साथ आमजन कम से कदम मिलाकर साथ देगा।
विधायक राजेंद्र पारीक ने कहा कि आगामी दिनों में होने वाले लोकसभा चुनाव में देश की जनता केंद्र से भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगी। आज की इस यात्रा के दौरान जिलाध्यक्ष सुनीता गिठाला, नगर परिषद सभापति जीवण खां, कांग्रेस नेता गोविंद पटेल, रविकांत तिवारी सहित सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2043018


