[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं के मनीष मीणा वैज्ञानिक बने:भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण में वैज्ञानिक पद पर सिलेक्शन हुआ, पिता बोले – गौरव का पल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं के मनीष मीणा वैज्ञानिक बने:भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण में वैज्ञानिक पद पर सिलेक्शन हुआ, पिता बोले – गौरव का पल

झुंझुनूं के मनीष मीणा वैज्ञानिक बने:भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण में वैज्ञानिक पद पर सिलेक्शन हुआ, पिता बोले - गौरव का पल

झुंझुनूं : झुंझुनूं के मनीष मीणा का भारत सरकार के खान मंत्रालय के अधीन कार्यरत भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण में वैज्ञानिक पद पर सिलेक्शन हुआ है। मीणा झुंझुनूं के छोटे से गांव खाजपुर पुराना के रहने वाले है। इनके चयन पर परिवार व गांव में खुशी का माहौल है। पिता हरलाल सिंह पुलिस में सेवा में दे रहे है। पिता ने बताया कि मनीष मीणा की शुरुआती शिक्षा खाजपुर पुराना स्थित अम्बेडकर पब्लिक सीनियर सैकण्डरी स्कूल से हुई। चाचा रणवीर सिंह मीणा के मार्गदर्शन में वर्ष 2017 में आईआईटी रूड़की से भूविज्ञान में एमटेक की डिग्री हासिल की। मनीष मीणा के भाई दीपेन्द्र मीणा, भाभी रीचा मीणा, वाणिज्य सहायक द्वितीय सुरेन्द्र कुमार मीणा व अंकित मीणा ने बताया की मनीष के वैज्ञानिक के पद पर चयन होने पर परिवार में खुशी का माहौल है। उन्होंने बताया की मनीष इसकी तैयारी पिछले कई वर्षो से कर रहे थे, अंततः उन्होंने इस लक्ष्य हो हासिल करने में सफलता पाई।

पुत्र की उपलब्धि पर पिता एएसआई हरलाल सिंह मीणा ने हर्ष व्यक्त करते हुए बताया की भारत सरकार के प्रतिष्ठित संस्थान में कार्य करने का अवसर मिलना हमारे परिवार के लिए गौरव की बात है।

माता कमला देवी, रतनलाल मीणा, बलदेव सिंह, धर्मपाल सिंह व ग्रामीणों ने मनीष मीणा को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। वहीं मनीष मीणा ने अपनी इस सफलता का श्रेय बड़े बुजुर्गो के आर्शीवाद और अपने माता-पिता को दिया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet