[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतडी में एक ही रात में चार ट्रांसफार्मर चोरी:पीतल के उपकरण और तेल ले गए, फसल सिंचाई करने में किसानों को परेशानी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतडी में एक ही रात में चार ट्रांसफार्मर चोरी:पीतल के उपकरण और तेल ले गए, फसल सिंचाई करने में किसानों को परेशानी

खेतडी में एक ही रात में चार ट्रांसफार्मर चोरी:पीतल के उपकरण और तेल ले गए, फसल सिंचाई करने में किसानों को परेशानी

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : दिनेश कुमार

खेतड़ी : खेतड़ी क्षेत्र के गांवों में लगातार हो रही ट्रांसफार्मर की चोरी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार देर रात को चोर क्षेत्र के संजयनगर गांव से चार ट्रांसफार्मर चोरी कर ले गए। इसके चलते ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। चोरों एक के बाद एक वारदातों को अंजाम देने से ग्रामीणों को अंधेरे में रहना पड़ रहा है।

क्षेत्र में लगातार हो रही ट्रांसफार्मर की चोरी पुलिस की कार्रवाई पर सवालिया निशान लगा रही है। एबीवीपी के पूर्व जिला संयोजक सुनील चौधरी ने बताया कि संजय नगर पंचायत की तीन ढाणियों और एक मोबाइल टावर पर लगे ट्रांसफार्मर पर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है।

इस दौरान कर संजय नगर पंचायत के ढाणी ढहरवाला, ढाणी बड़वाला, केसरिया की ढाणी में ट्रांसफार्मर लगे हुए थे। इसे बीती रात को अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। चोरों की ओर से उतारे गए ट्रांसफार्मर में पीतल के उपकरण और तेल को निकाल कर ले गए और खाली खोखे को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए।

डिस्कॉम के अनुसार चोरों द्वारा दी गई वारदात के दौरान लाखों रुपए के ट्रांसफार्मर चोरी किए गए हैं। आए दिन हो रही चोरी की घटनाओं को रोकने को लेकर डिस्कॉम कार्यालय की ओर से थाने में रिपोर्ट भी दर्ज करवाई गई है, लेकिन लगातार हो रही चोरियों पर लगाम नहीं होने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले कुछ दिनों से ट्रांसफार्मर चोरी होने से डिस्कॉम को भी राजस्व का नुकसान उठाना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफार्मर की आए दिन चोरियां होने से उनकी फसलों में सिंचाई के लिए पानी नहीं पहुंच पा रहा है, इसके चलते फसलों को नुकसान भी हो रहा है। इस दौरान ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाया तथा घटनास्थल का निरीक्षण करवाया। ग्रामीण इलाकों में लगातार ट्रांसफार्मर की चोरियां हो रही हैं, जिसकी संबंधित थानों में रिपोर्ट भी दर्ज करवाई गई है, लेकिन पुलिस की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से कर एक के बाद एक वारदात को अंजाम दे रहे हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet