[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बुहाना के नायब सूबेदार रणवीर सिंह सेना मैडल से सम्मानित:पुलवामा में दो आतंकियों को मार गिराया था, दिल्ली में मिला सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

बुहाना के नायब सूबेदार रणवीर सिंह सेना मैडल से सम्मानित:पुलवामा में दो आतंकियों को मार गिराया था, दिल्ली में मिला सम्मान

बुहाना के नायब सूबेदार रणवीर सिंह सेना मैडल से सम्मानित:पुलवामा में दो आतंकियों को मार गिराया था, दिल्ली में मिला सम्मान

बुहाना : बुहाना के अमरसर के लाडले को भारतीय सेना की ओर से सेना मेडल से सम्मानित किया गया है। नायब सूबेदार रणवीर सिंह ने वर्ष 2022 में पुलवामा में दो आतंकियों को ढेर कर अपने शौर्य का परिचय दिया था। इस पर उन्हें सेना मेडल देखकर सम्मानित किया गया है।

सत्येंद्र सिंह ने बताया कि भारतीय सेना की ओर से नई दिल्ली के करियप्पा परेड ग्राउंड सेना के वेस्टर्न कमांड की ओर से सेना में ड्यूटी के दौरान अपने बेहतर प्रदर्शन करने वाले सैनिकों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था।

वेस्टर्न कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम के दौरान लाइव सूबेदार रणवीर सिंह को सेवा मेडल से नवाजा गया है। सेना की 21 कुमाऊं रेजिमेंट में कार्यरत नायब सूबेदार रणवीर सिंह ने पुलवामा में 11 जुलाई 2022 को आतंकवादियों की सूचना पर एक ऑपरेशन चलाया गया था। इस दौरान नायब सूबेदार रणवीर सिंह ने अपने प्लाटून के लिए बेहतर मॉनिटरिंग करते हुए शौर्य का परिचय दिया और ऑपरेशन के दौरान दो आतंकवादियों को मार गिराया था। इस उपलब्धि पर उन्हें यह सेना मेडल से नवाजा गया।

नायब सूबेदार रणवीर सिंह 26 जुलाई 1999 को भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। वर्तमान में रणवीर सिंह 21 कुमाऊं रेजिमेंट में कार्यरत है। ग्रामीणों ने बताया कि रणवीर सिंह को सेना मेडल हासिल करना उनके गांव के लिए बड़े ही गौरव की बात है, क्योंकि झुंझुनूं की मिट्टी हमेशा युवाओं को अपने देश के लिए आगे बढ़ाने में प्रोत्साहित करती है। झुंझुनूं में गांवों में सड़कों के किनारे लगी शहीदों की प्रतिमा युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करती हैं और सीमा पर जाकर अपने शौर्य का बेहतर प्रदर्शन भी करते हैं। नायब सूबेदार रणवीर सिंह को सेना की ओर से सेना मेडल प्रदान करने पर ग्रामीणों में खुशी का लहर है। उनके आने के बाद ग्रामीणों की ओर से गांव में उनका भव्य रूप से स्वागत किया जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet