[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना में डॉक्टर से ऑनलाइन ठगी का मामला:पुलिस लाइन में आर्मी का जवान बताकर ठगे 2 लाख 19 हजार, ट्रेनिंग के दौरान कंधे में दर्द के इलाज का दिया झांसा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्य

नीमकाथाना में डॉक्टर से ऑनलाइन ठगी का मामला:पुलिस लाइन में आर्मी का जवान बताकर ठगे 2 लाख 19 हजार, ट्रेनिंग के दौरान कंधे में दर्द के इलाज का दिया झांसा

नीमकाथाना में डॉक्टर से ऑनलाइन ठगी का मामला:पुलिस लाइन में आर्मी का जवान बताकर ठगे 2 लाख 19 हजार, ट्रेनिंग के दौरान कंधे में दर्द के इलाज का दिया झांसा

नीमकाथाना : नीमकाथाना में औद्योगिक क्षेत्र स्थित वीनस फैक्ट्री में कार्यरत एक डॉक्टर के साथ ठग ने अपने आप को नीमकाथाना पुलिस लाइन में आर्मी का जवान बताकर 2 लाख 19 हजार की ऑनलाइन ठगी कर ली। जिसके बाद पीड़ित डॉ नरोतम शर्मा ने कोतवाली थाना में शुक्रलार को रिपोर्ट दर्ज करवाई।

जिसमें बताया कि वह वीनस फुट आई लिमिटेड में कार्यरत है। उसके पास शुक्रवार दोपहर को एक मोबाइल नंबर पर कॉल आया। ठग ने अपने आपको आर्मी का जवान और गोरधनपुरा कोटडा के पास का निवासी और ट्रेनिंग के दौरान कंधे में दर्द होना बताया। ठग ने डॉक्टर को एक्यूप्रेशर से दर्द ठीक करने के लिए कहा। ठग ने पीड़ित को बातों में लगाकर अपने जाल में फंसा लिया और कहा कि उसकी पुरी बटालियन आपसे चिकित्सा लेगी लेकिन मैं मेरे अधिकारी से आपकी बात करवाता हूँ। इस पर विडियो कॉल से किसी अन्य व्यक्ति से अधिकारी के रूप में विडियो कॉल करवाया, जो आर्मी ड्रेस में था। फिर उसने मेरे दूसरे साथी के मोबइल नंबर लेकर उस पर विडियो कॉल कर एक्सीस बैंक के ऐप से अलग-अलग क्रेडिट कार्ड नम्बर पर क्रमशः 45000, 45000, 9000, 7000 व 5000 की राशि निकाल ली।

पीड़ित के पास जब बैंक खाते में शेष राशि 10 हजार रुपए का मैसेज आया तो उसको ठगी होने की जानकारी हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77