[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक का सम्मान किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसूरजगढ़

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक का सम्मान किया

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक का सम्मान किया

सूरजगढ़ : सूरजगढ़ कस्बे के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से विधायक श्रवण कुमार का सम्मान किया गया। नगरपालिका पार्षद महावीर सैनी की अध्यक्षता में हुए समारोह में कार्यकर्ताओं ने विधायक का साफा पहनाकर सम्मान किया। समारोह को संबोधित करते हुए विधायक श्रवण कुमार ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी का मजबूत स्तंभ होता है और पार्टी में सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान बनाएं रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि बगैर किसी भेदभाव के विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य करवाए जाएंगे।

विधायक ने इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं का भी सम्मान किया। समारोह में अरविंद ओला, हरिसिंह बड़सीवाल, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सचिन सिंह शेखावत, पार्षद सांवरमल सैनी, सज्जन सैनी, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष राजकुमार गोदारा, पूर्व पार्षद संजय चौधरी, रतन टेलर, रामसिंह चेतीवाल, सुरेश बड़गुजर, जयप्रकाश दिवाच, पूर्व सरपंच नरेश कुमार, छोटूराम, रामराज जादू, अशोक कटेवा, विजय चंदेलिया, चंद्रभान जांगिड़, रंगलाल मिस्त्री, राजेश छापड़िया, रामजीलाल सैनी, अरुण टेलर, गोपाल बड़गुजर, राम रतन जिंदल, रमेश पालिया, कपिल शाह, विजय चेतीवाल आदि मौजूद थे। सूरजगढ़. कार्यकर्ताओं को संबोधित करते विधायक श्रवण कुमार।

Related Articles