[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

इंडोनेशिया में फुटबॉल मैच के दौरान स्टेडियम में भड़की हिंसा, 127 लोगों की मौत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेल

इंडोनेशिया में फुटबॉल मैच के दौरान स्टेडियम में भड़की हिंसा, 127 लोगों की मौत

इंडोनेशिया में फुटबॉल मैच के दौरान स्टेडियम में भड़की हिंसा में127 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं।

इंडोनेशिया में एक फुटबॉल मैच के दौरान स्टेडियम में भड़की हिंसा भड़क गई। इस हिंसा में 127 लोगों की मौत की खबर है। खबरों के मुताबिक फुटबॉल मैच के दौरान स्टेडियम में भड़की इस हिंसा में मौके पर ही 35 लोगों की मौत हो गई जबकि 92 लोगों ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि इंडोनेशिया के एक बड़े स्टेडियम में Arema FC और Persebaya क्लब के बीच ये फुटबॉल मैच खेला जा रहा था। पूरा स्टेडियम दोनों ही टीमों के समर्थकों से खचाखच भरा था, लेकिन तभी एक टीम हार गई और इसे लेकर दोनों ही टीमों के फैंस के बीच झगड़ा शुरू हो गया। देखते ही देखते ये झगड़ा पूरे स्टेडियम में फैल गया और लोग एक दूसरे से भिड़ गए।

हालात ये थे कि वहां मौजूद सुरक्षाबलों को किसी तरह अपनी जान बचानी पड़ी। हिंसा बढ़ता देख इंडोनेशिया की नेशनल आर्म्ड फोर्सेस को मौके पर बुलाया गया। हालांकि तब तक काफी देर हो चुकी थी। किसी तरह सेना के जवानों ने दंगा कर रही भीड़ को स्टेडियम से बाहर निकाला। स्टेडियम से बाहर निकलने के बाद भी जमकर हिंसा हुई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin