[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सांसद और जिला कलेक्टर ने विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का निरीक्षण किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सांसद और जिला कलेक्टर ने विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का निरीक्षण किया

शिविर में सैकड़ों लोगों ने देखा कृषि विभाग के ड्रोन की प्रदर्शनी

झुंझुनूं : सांसद नरेंद्र कुमार और जिला कलेक्टर नवनियुक्त जिला कलेक्टर सुश्री चिनमयी गोपाल ने लादूसर में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का निरीक्षण किया। सांसद नरेंद्र कुमार ने इस दौरान केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और इनका अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। जिला कलेक्टर चिनमयी गोपाल ने शिविर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना की और अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे आम जनता तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करें। शिविर में कृषि विभाग द्वारा ड्रोन के जरिए नैनो यूरिया के छिड़काव की प्रदर्शनी को सैकड़ों लोगों ने देखा।

शिविर में हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे, जिन्हें भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की शपथ भी दिलवाई गई। इस दौरान जिला परिषद सीईओ जवाहर चौधरी और मंडावा एसडीएम ओम प्रकाश चंदेलिया भी मौजूद रहे।

जिले भर के शिविरों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण भी किया गया और योजनाओं का लाभ पहुंचाया गया। गौरतलब है कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में जिला प्रदेश में प्रथम स्थान पर है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77