विकसित भारत संकल्प यात्रा कैम्प में 201 महिलाओं को मिला उज्जवला योजना का लाभ
विकसित भारत संकल्प यात्रा कैम्प में 201 महिलाओं को मिला उज्जवला योजना का लाभ
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : दिनेश कुमार
बुहाना : खान्दवा पंचायत में विकसित भारत संकल्प यात्रा कैम्प आयोजित किया गया। जिसमें पूर्व सांसद सन्तोष अहलावता ने विधिवत उद्घाटन किया। और कहा कि भाजपा सरकार द्वारा चलाएं जा रहे 17 विभागों का योजनाओं का लाभ आमजन तक पहूंचाने के लिए शिविर लगाएं जा रहे हैं। शिविर में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में 201 महिलाओं को लाभान्वित किया। इसी प्रकार गरीब कल्याण अन्तोदय योजना में 553, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में 529, आयुष्मान भारत योजना में 877 , हरघर- नलयोजना में 563, स्वामित्व योजना में44 परिवारों को लाभान्वित किया गया।
इस शिविर में सरपंच सुनीता देवी यादव, विकास अधिकारी मुरारी लाल छलिया, नायब तहसीलदार देवीदयाल गुप्ता, ओमप्रकाश यादव, सहायक विकास अधिकारी यादराम, अशोक कुमार, प्रदीप कुमार टेलर, विजेन्द्र कुमार, जितेन्द्र आदि मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2040344


