[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विकसित भारत संकल्प यात्रा : जिला कलेक्टर ने श्रीमाधोपुर की मुण्डरु ग्राम पंचायत में आयोजित शिविर का किया अवलोकन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
Janmanasshekhawatiटॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्य

विकसित भारत संकल्प यात्रा : जिला कलेक्टर ने श्रीमाधोपुर की मुण्डरु ग्राम पंचायत में आयोजित शिविर का किया अवलोकन

विकसित भारत संकल्प यात्रा : जिला कलेक्टर ने श्रीमाधोपुर की मुण्डरु ग्राम पंचायत में आयोजित शिविर का किया अवलोकन

नीमकाथाना : भारत सरकार की विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने व इनके प्रभावी क्रियान्वयन, योजनाओं संबंधी जागरूकता एवं योजनाओं के निर्धारित लक्ष्य प्राप्ति के संबंध में जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा आयोजित की जा रही हैं। जिला कलेक्टर श्रुति भारद्वाज ने सोमवार को श्रीमाधोपुर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत मुण्डरु में आयोजित शिविर का अवलोकन किया । जिला कलेक्टर ने शिविर में लगाई गई विभाग वार प्रदर्शनियों का अवलोकन किया एवं योजनाओं के बारे में जानकारी ली । इस दौरान उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आजीविका के तहत ऋण लेकर अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया ।

इस दौरान उन्होंने शिविर में उपस्थित ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया । शिविर में उन्होंने किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड एवं क्विज के विजेताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किये। इस दौरान श्रीमाधोपुर एसडीम दिलीप सिंह, तहसीलदार लोकेंद्र मीणा सहित विभाग अधिकारी एवं ग्रामीण मौजूद रहे ।

मंगलवार को यहाँ आयोजित होंगे शिविर
मंगलवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत नीमकाथाना के मावण्डा खुर्द व मावण्डा कला, श्रीमाधोपुर के बागरियावास व नाथुसर, खेतड़ी के नोरंगपुरा व कांकरिया में शिविर आयोजित होंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89