[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ड्राइवर यूनियन ने किया प्रदर्शन, लगाया जाम:विरोध प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन, ड्राइवर के खिलाफ बनाए गए कानून को वापस लेने की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

ड्राइवर यूनियन ने किया प्रदर्शन, लगाया जाम:विरोध प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन, ड्राइवर के खिलाफ बनाए गए कानून को वापस लेने की मांग

ड्राइवर यूनियन ने किया प्रदर्शन, लगाया जाम:विरोध प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन, ड्राइवर के खिलाफ बनाए गए कानून को वापस लेने की मांग

चुरू : ड्राइवर एकता यूनियन ने सोमवार दोपहर सरकार की ओर से ड्राइवरों के लिए बनाए गए नियम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। विष्णु स्वामी के नेतृत्व में ड्राइवरों ने जिला कलेक्ट्रेट के विरोध प्रदर्शन किया और मुख्य रास्ते को जाम किया। इसके बाद जिला कलेक्टर सिद्धार्थ सिहाग को ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में बताया कि वाहन ड्राइवरों के खिलाफ निदंनीय कानून भारत सरकार द्वारा बनाया गया है। वाहन ड्राइवर बहुत न्यूनतम मजदूरी से अपने परिवार का पालन पोषण करता है। जो इस काले कानून दुर्घटना होने पर भारी हर्जाना राशि और सजा दोनों ही वाहन ड्राइवर पर लागू कर रहे हैं, जो की सरासर गलत है। वाहन की बीमा जो वार्षिक भारी राशि प्रीमियम के रूप में बनवाई जाती है, जो क्षतिपूर्ति राशि के लिए ही बनाई जाती है। दुर्घटनाओं को रोकने के लिए लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया को सख्त किया जाना चाहिए।

दूसरी ओर बीमा कंपनी को क्षतिपूर्ति राशि देने के लिए पाबंद किया जाना चाहिए। ज्ञापन के माध्यम से ड्राइवरों के शांतिप्रिय आंदोलन को सुरक्षा प्रदान करने की कृपा करें। ज्ञापन देने वालों में विष्णु स्वामी, फारूक खान, नदीम खान, इमरान खान, दयानंद बेनीवाल, मनोज, रमजान खान, ओमप्रकाष स्वामी, सीताराम स्वामी, तारिफ खान, याकूब खान, विनोद सैनी और रहमान खान आदि मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62