[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं एडिशनल एसपी पहुंचे पिलानी:सुपर स्टोर पर हुई फायरिंग की ली जानकारी, सीसीटीवी देखे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

झुंझुनूं एडिशनल एसपी पहुंचे पिलानी:सुपर स्टोर पर हुई फायरिंग की ली जानकारी, सीसीटीवी देखे

झुंझुनूं एडिशनल एसपी पहुंचे पिलानी:सुपर स्टोर पर हुई फायरिंग की ली जानकारी, सीसीटीवी देखे

पिलानी : झुंझुनूं एडिशनल एसपी गिरधारी लाल शर्मा आज पिलानी पहुंचे। जहां उन्होने चांडक मार्ग स्थित एक सुपर स्टोर पर पहुंचकर गुरुवार को हुए गोलीकांड का मौका देखा और स्टोर के सीसीटीवी फुटेज भी देखे। एएसपी गिरधारी लाल शर्मा के साथ पिलानी सीआई नारायण सिंह भी थे। एएसपी शर्मा ने स्टोर संचालक से बात की और घटना की पूरी जानकारी ली।

आपको बता दें कि गुरुवार शाम 6:13 बजे उत्तम सुपर स्टोर पर दो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। घटना के बाद कस्बे में व्यापारियों दहशत और आक्रोश में है। फायरिंग के सभी आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। हालांकि बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस फिलाहल मामले की जांच कर रही है।

ट्रस्ट के कार्यक्रमों में हुए शामिल
इसके साथ ही एडिशनल एसपी जन कल्याण संस्थान और लोक सेवा ज्ञान मन्दिर ट्रस्ट के कार्यक्रमों में शामिल हुए। बिरला गेस्ट हाउस में जन कल्याण संस्थान के 13वें स्थापना दिवस पर आयोजित रजाई वितरण और सम्मान समारोह में एएसपी गिरधारी लाल शर्मा मुख्य अथिति थे। तहसीलदार कमलदीप पूनिया, पिलानी सीआई नारायण सिंह और नायब तहसीलदार सुरेन्द्र कुमावत कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि थे।

रजाई वितरण और सम्मान समारोह में शामिल हुए।
रजाई वितरण और सम्मान समारोह में शामिल हुए।

कार्यक्रम में भरत लाल शर्मा, सुशील कुमावत, मोहम्मद इकबाल, बजरंग आलड़िया, पवन कुमार शर्मा, मोहनलाल बोचीवाल, जगदीश प्रसाद शर्मा, प्रताप सिंह गौड़, गजानन्द शर्मा, कपिल सैन, ओमप्रकाश दिनोदिया, पार्षद राजकुमार नायक सहित बड़ी संख्या में संस्थान के सदस्य और प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62