[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना में रायल्टी वसूलने के विरोध में प्रदर्शन:430 खान और 50 क्रेशर रहे बंद, कहा- ठेकेदार सरकार द्वारा निर्धारित दर से अधिक वसूल रहा रॉयल्टी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्य

नीमकाथाना में रायल्टी वसूलने के विरोध में प्रदर्शन:430 खान और 50 क्रेशर रहे बंद, कहा- ठेकेदार सरकार द्वारा निर्धारित दर से अधिक वसूल रहा रॉयल्टी

नीमकाथाना में रायल्टी वसूलने के विरोध में प्रदर्शन:430 खान और 50 क्रेशर रहे बंद, कहा- ठेकेदार सरकार द्वारा निर्धारित दर से अधिक वसूल रहा रॉयल्टी

नीमकाथाना : नीमकाथाना में रॉयल्टी ठेकेदार द्वारा खान मालिकों और क्रेशर मालिकों से निर्धारित दर से अधिक रायल्टी वसूलने के विरोध में माइंस और क्रेशर वेलफेयर समिति ने आज विरोध शुरू कर दिया।

माइंस और क्रेशर वेलफेयर समिति के अध्यक्ष सुंदरमल सैनी की अध्यक्षता मीटिंग हुई। जिसमें रॉयल्टी ठेकेदार की ओर से मनमानी रायल्टी वसूली के खिलाफ जब तक कार्रवाई नही हो जाती तब तक खान और क्रेशर बंद रखने का निर्णय लिया गया था।नीमकाथाना तहसील की करीब 430 खान और करीब 50 क्रेशर बंद रहे।

निर्धारित दर से अधिक रॉयल्टी वसूलने के विरोध में माइंस और क्रेशर वेलफेयर समिति ने आज विरोध शुरू कर दिया।
निर्धारित दर से अधिक रॉयल्टी वसूलने के विरोध में माइंस और क्रेशर वेलफेयर समिति ने आज विरोध शुरू कर दिया।

खान और क्रेशर संचालक दीपक महाजन का कहना है कि रॉयल्टी ठेकेदार खनिज चेजा पत्थर पर सरकार द्वारा निर्धारित दर से अधिक रॉयल्टी वसूल रहा है। उनका कहना है कि उपखंड क्षेत्र नीमकाथाना में रॉयल्टी ठेकेदार मैसर्स गैलेक्सी माइनिंग एवं रॉयल्टीज प्रा लि. द्वारा चेजा पत्थर की बजाए अनधिकृत रूप से फिनिश गुड्स पर अवैध रायल्टी वसूली की जा रही है। राज्य सरकार द्वारा खनिज चेजा पत्थर पर प्रति टन 49.28 रुपए रायल्टी निर्धारित है, जबकि ठेकेदार चेजा पत्थर की जगह तैयार माल पर 63 रुपए प्रति टन के हिसाब से अवैध वसूल कर रहा है। बार-बार प्रशासन को शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिले के भाजपा नेता और जनप्रतिनिधि भी कलेक्टर से मिल चुके। ठेकेदार को अवैध वसूली पर नोटिस भी दिया गया मगर उसे भी नहीं मान रहा।

15 जुलाई को नीमकाथाना माइनिंग एंड क्रेशर वेलफेयर सेवा समिति ने उपखंड अधिकारी नीमकाथाना को शिकायत की थी फिर भी कुछ नहीं हुआ, तो 28 जुलाई को अतिरिक्त कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया। फिर 14 दिसंबर को भाजपा नेताओं, जनप्रतिनिधियों ने कलेक्टर को फिर शिकायत दी। जिसके बाद ओवरलोड डंपरों पर तो कार्रवाई हुई और ठेकेदार को नोटिस दिया गया, मगर अवैध रायल्टी वसूली नहीं रुकी। ऐसे में मजबूरन खानें और क्रेशर बंद रखने का निर्णय लेना पड़ा। उक्त ठेकेदार के पास प्रदेशभर में रायल्टी के 35 ठेके हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet