[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पाकिस्तानी प्रेमी को भारत लाने की प्लानिंग में अंजू:हरियाणा में बनाएगी घर; चाकू-छुरी बनाने का काम करता है नसरुल्लाह, लीगल कार्रवाई में जुटी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राज्यहरियाणा

पाकिस्तानी प्रेमी को भारत लाने की प्लानिंग में अंजू:हरियाणा में बनाएगी घर; चाकू-छुरी बनाने का काम करता है नसरुल्लाह, लीगल कार्रवाई में जुटी

पाकिस्तानी प्रेमी को भारत लाने की प्लानिंग में अंजू:हरियाणा में बनाएगी घर; चाकू-छुरी बनाने का काम करता है नसरुल्लाह, लीगल कार्रवाई में जुटी

सोनीपत : पाकिस्तान से चार महीने बाद लौटी अंजू अब अपने प्रेमी नसरुल्लाह को भारत लाने की प्लानिंग कर रही है। इसकी पुष्टि अंजू ने खुद की है। इसके लिए वह लीगल कार्रवाई में भी जुट गई है। अंजू का कहना है कि वह हरियाणा में ही अपना घर बनाएगी। वह अपने प्यार के लिए पाकिस्तान गई थी।

वह चाहती है कि अब उसका प्यार भारत आए। अंजू के वकील जेके सरोहा ने बताया कि उनके लिए लीगल कार्रवाई कर रहे हैं, जल्दी ही समाधान होगा।

देश के फिल्म अभिनेता शाहरुख खान की जन्मस्थली पाकिस्तान पेशावर है। अंजू यानी फातिमा करीबन 10 किलोमीटर पैदल चलकर वहां पर पहुंची, शाहरुख खान के परिजनों से भी मुलाकात की। वहां जाकर परिवार के लोगों के साथ वीडियो भी बनाई। अंजू का कहना कि पाकिस्तान के लोगों को यह मालूम हुआ कि वह भारत से आई है तो वहां के लोगों से बहुत सारा प्यार मिला। बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान के लिए संदेश लेकर भारत लौटी है।

शाहरुख खान के भतीजे अपने चाचा को संदेश भेजा है और कहा है कि वे और बेहतरीन फिल्में बनाएं। शाहरुख खान की तस्वीर उनके घर में लगी हुई है और तस्वीर देखकर ही शाहरुख खान को याद कर लेते हैं।

पाकिस्तान में अपने प्रेमी नसरुल्लाह के साथ बैठी अंजू।
पाकिस्तान में अपने प्रेमी नसरुल्लाह के साथ बैठी अंजू।

ऐसे पाकिस्तान पहुंची अंजू
अंजू फेसबुक के जरिए नसरुल्लाह नाम के 29 वर्षीय युवक से मिली। फिर धीरे-धीरे उनके बीच प्यार परवान चढ़ा। इसी बीच अंजू पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के ऊपरी डीर जिले में पहुंच गई। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आधिकारिक सूत्रों ने खुलासा किया कि उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के कैलोर इलाके की रहने वाली महिला के पास ऊपरी डीर जिले के कुलशो गांव जाने के लिए दस्तावेज वैध हैं।

कौन है नसरुल्लाह
अंजू का प्रेमी नसरुल्लाह पाकिस्तान के ऊपरी डीर जिले के गांव का स्थायी निवासी है। उसने गवर्नमेंट कॉलेज, डीर से B.SC तक की पढ़ाई की है। नसरुल्लाह के चार भाई हैं, जिनके नाम शरीफुल्लाह, शकीरुल्लाह, रहतुल्लाह और हमीदुल्लाह हैं। ये चारों अपने पारिवारिक व्यवसाय चाकू-छुरी बनाने का काम करते हैं।

भारत वापसी पर खड़े हो रहे सवाल
पाकिस्तान से भारत लौटी अंजू को लेकर देश में काफी सवाल खड़े किए जा रहे हैं। अपने पति से रिश्तों में दरार को लेकर अंजू अब लीगल कार्रवाई में जुटी हुई है। राजस्थान में अपने पति बच्चों को छोड़कर पाकिस्तान में अपनी मोहब्बत के लिए पहुंच गई। 4 महीने से ज्यादा का समय पाकिस्तान में बिताया है। वापस लौटने के बाद अपने पति से एक बार भी मुलाकात नहीं की है।

नवंबर में अंजू भारत पहुंची

पाकिस्तान जाकर अपने प्रेमी से निकाह करने वाली अंजू (35) करीब 4 महीने बाद नवंबर महीने में भारत लौटी है। अंजू अटारी-वाघा बॉर्डर की सीमा की तरफ से भारत में दाखिल हुई। पाकिस्तान से रवाना होने से पहले अंजू राजस्थान में अलवर जिले के भिवाड़ी में अपने पति अरविंद और दो बच्चों के साथ रहती थी। वह टूरिस्ट वीजा पर पाकिस्तान घूमने गई थी, लेकिन बाद में पता चला कि वह खैबर पख्तूनख्वा में रहने वाले नसरुल्लाह से मिलने गई है। पाकिस्तान में उनके प्री वेडिंग शूट और निकाह की फोटो भी सामने आई थी।

राजस्थान पुलिस कर चुकी पूछताछ

पाकिस्तान से लौटने के बाद हरियाणा के सोनीपत में रह रही अंजू उर्फ फातिमा से राजस्थान पुलिस ने 12 सवाल पूछे हैं। एक सप्ताह से अंजू के भिवाडी लौटने का इंतजार हो रहा था, लेकिन अंजू नहीं आई। भिवाडी पुलिस ने उससे पूछताछ के लिए संपर्क किया तो अंजू ने अपने वकील के जरिए मेल कराया और भिवाडी पुलिस को पूछताछ के लिए सोनीपत में ही बुलाया।सोनीपत में भी अंजू कहां रह रही है, उसने भिवाडी पुलिस को अपने घर की जानकारी तक नहीं दी है। पुलिस ने कोर्ट परिसर में उसके बयान लिए हैं। जांच के लिए बयानों की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई है। उसने कहा कि से नहीं पता था कि दूसरी शादी के लिए तलाक जरूरी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet