[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गोगामेड़ी हत्याकांड के शूटर रोहित राठौड़ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बुलडोजर से तोड़ा गया अवैध निर्माण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गोगामेड़ी हत्याकांड के शूटर रोहित राठौड़ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बुलडोजर से तोड़ा गया अवैध निर्माण

Sukhdev Singh Gogamedi Murder Case Gangster Rohit Rathore : राजस्थान की राजधानी जयपुर में गैंगस्टर रोहित राठौड़ के एक अवैध रूप से हुए निर्माण को बुलडोजर चला कर तोड़ा जा रहा है।

Sukhdev Singh Gogamedi Murder Case Gangster Rohit Rathore : गोगामेड़ी हत्याकांड को अंजाम देने वाले गैंगस्टर रोहित राठौड़ के खिलाफ जयपुर ग्रेटर नगर निगम ने पुलिस की सूचना पर कार्रवाई की है। उसके खातीपुरा के सुंदर नगर में स्थित अवैध तरीके से बने घर को तोड़ा जा रहा है। बता दें कि राजस्थान में भाजपा की सरकार बनने के बाद पहली बार किसी गैंगस्टर के ठिकाने पर बुलडोजर चला है।

रोहित राठौड़ श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या को अंजाम देने वाले शूटर्स में से एक था। इन लोगों ने गोगामेड़ी के घर में जानकर उन पर गोलियां बरसा दी थीं। इस मामले में पुलिस ने रोहित समेत तीन आरोपियों को चंडीगढ़ में गिरफ्तार किया था।

कौन है रोहित राठौड़

बता दें कि रोहित राठौड़ मूल रूप से नागौर जिले के मकराना का रहने वाला है। उसके खिलाफ नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला भी दर्ज है जिसमें वह लंबे समय तक जेल की सजा काटी ती। इस मामले में उसे तीन साल पहले जमानत मिली थी। इसके अलावा उसे आर्म्स एक्ट के तहत भी गिरफ्तार किया गया था।

उसके पिता सेना में थे और रिटायर होने के बाद आरटीओ में जॉब करते थे। कुछ समय पहले दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई थी। दुष्कर्म के मामले में जमानत मिलने के बाद भी उसे लग्जरी गाड़ियों में घूमते हुए देखा गया था। जानकारी के अनुसार वह संपत नेहरा गैंग से भी जुड़ा था।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet