[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कल खेतड़ी आएंगे मुख्यमंत्री भजनलाल:रामकुमारपुरा में किसान सम्मेलन में होंगे शामिल, अधिकारियों ने लिया तैयारियों का जायजा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कल खेतड़ी आएंगे मुख्यमंत्री भजनलाल:रामकुमारपुरा में किसान सम्मेलन में होंगे शामिल, अधिकारियों ने लिया तैयारियों का जायजा

कल खेतड़ी आएंगे मुख्यमंत्री भजनलाल:रामकुमारपुरा में किसान सम्मेलन में होंगे शामिल, अधिकारियों ने लिया तैयारियों का जायजा

खेतड़ी : खेतड़ी तहसील के रामकुमारपुरा में मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर बुधवार को संभागीय आयुक्त ओर आईजी ने सभा स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन की ओर से की जा रही तैयारी की जानकारी ली। 28 दिसंबर गुरुवार को खेतड़ी तहसील के रामकुमारपुरा में शहीद रामकुमार गुर्जर की स्मृति में किसान सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

संभागीय आयुक्त मोहनलाल यादव और सीकर रेंज आईजी सत्येंद्र सिंह दोपहर करीब तीन बजे खेतड़ी तहसील के रामकुमारपुरा पंचायत पहुंचे, जहां हेलीपैड का निरीक्षण किया। इस दौरान संभागीय आयुक्त ने किसान सम्मेलन में आने वाले वाहनों के रूट चार्ट की जानकारी लेकर पार्किंग की जगह के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री बनने के बाद भजनलाल शर्मा पहली बार खेतड़ी में 28 दिसंबर को होने वाले किसान सम्मेलन में भाग लेने के लिए आ रहे हैं।

इस मौके कलेक्टर श्रुति भारद्वाज, एसपी अनिल बेनीवाल, एसडीएम जय सिंह चौधरी, तहसीलदार विवेक कटारिया, डीएसपी सतीश वर्मा, सीआई आसाराम गुर्जर, पीडब्ल्यूडी एक्सईएन ताराचंद सैनी, एडवोकेट रोहिताश्व मनकस, रामनिवास लादी, रमाकांत वर्मा, बबलू अवाना, मेहाड़ा थानाधिकारी राजवीर सिंह सहित अनेक लोग मौजूद थे।

वाहनों को किया जाएगा डायवर्ट

एसपी अनिल बेनीवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर पपुरना से रामकुमारपुरा, मेहाडा जाने वाले वाहनों को बाडलवास तिराए से मेहाड़ा की तरफ भेजा जाएगा। मेहाड़ा से मांवडा जाने वाले वाहनों को मेहाड़ा बस स्टैंड से खेतड़ी की तरफ डायवर्ट किया गया है। इसके अलावा मांवडा की तरफ से मेहाड़ा जाने वाले वाहनों को गांवली तिराया से डाबला की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक यह रूट डायवर्ट रहेगा। मुख्यमंत्री के आगमन पर सभा स्थल से करीब 500 मीटर दूरी पर हेलीपैड बनाया गया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77