[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

RAS भर्ती को लेकर शुरू हुआ विवाद:मुख्य परीक्षा की तारीख आगे बढ़ाने की मांग को लेकर युवाओं ने निकली विरोध रैली


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

RAS भर्ती को लेकर शुरू हुआ विवाद:मुख्य परीक्षा की तारीख आगे बढ़ाने की मांग को लेकर युवाओं ने निकली विरोध रैली

RAS भर्ती को लेकर शुरू हुआ विवाद:मुख्य परीक्षा की तारीख आगे बढ़ाने की मांग को लेकर युवाओं ने निकली विरोध रैली

राजस्थान में RAS मुख्य परीक्षा की तारीख आगे बढ़ाने की मांग को लेकर विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार को जयपुर के मानसरोवर स्थित रिद्धि सिद्धि चौराहे से गुर्जर की थड़ी तक RAS मुख्य भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों ने विरोध रैली निकाल प्रदशर्शन किया। इस दौरान अभ्यर्थियों ने मुख्य भर्ती परीक्षा की तारीख आगे नहीं बढ़ने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी।

प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों ने आरोप लगाए की सरकार बदलने के बाद भी वही प्रिंटिंग और पेपर बनाने वाले विशेषज्ञ है। जिनकी भूमिका संदिग्ध है। ऐसे में उन्हें बदल जाए और नए सिरे से प्रिंटिंग और पेपर बनाने का काम किया जाए। इसके साथ ही सरकारी सेवा में काम करने वाले परीक्षार्थियों की चुनाव में ड्यूटी लगने की वजह से उन्हें तैयारी का पर्याप्त वक्त नहीं मिल पाया। वहीं प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा के बीच कम से कम 3 महीने का वक्त रहना चाहिए। इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए RAS मुख्य भर्ती परीक्षा की तारीख को आगे बढ़ाया जाए।

बता दें कि राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा RAS मुख्य भर्ती परीक्षा का आयोजन 27 और 28 जनवरी को किया जा रहा है। इसके खिलाफ प्रदेश पर में युवाओं ने सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक अभियान शुरू कर दिया है। जिसके समर्थन में अब तक 15 विधायकों ने भी सरकार को पत्र लिख दिया है। बावजूद इसके राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा भर्ती परीक्षा की तारीख में अब तक कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62