[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हार्ट अटैक से 9वीं के छात्र की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे पढ़ डॉक्टर्स भी हैरान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

हार्ट अटैक से 9वीं के छात्र की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे पढ़ डॉक्टर्स भी हैरान

Student Heart Attack Death: जयपुर में नवीं के छात्र की हार्ट अटैक से मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखकर डॉक्टर भी हो गए हैरान...

Student Heart Attack Death: हार्ट अटैक के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी इसकी चपेट में आ रहे हैं। हार्ट अटैक का एक मामला जयपुर में सामने आया है , जिसको सुनने के बाद हर कोई हैरान रह गया।  जयपुर के एक विद्यालय में 9वीं  का छात्र अचानक बेहोश हो गया। बच्चे की हालत देखकर शिक्षकों ने परिजन और पुलिस को सूचना दी। उसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

अचानक मौत से परिवार सदमे में

विद्यालय के शिक्षकों ने बताया मृतक छात्र की उम्र 13 साल है। उसके पिता बीएसएफ में कार्यरत हैं। मृत छात्र की मां ने बताया कि वे और उनके पति गांव गये हुए थे। बेटा खुद स्कूल गया था। वह बीमार नहीं था। न ही उसे शरीर में किसी प्रकार का दर्द था। वह बिल्कुल स्वस्थ था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बच्चे की अचानक मौत से मां सदमे में है।

बेहोश होकर कक्षा में गिर गया

योगेश के दोस्तों ने बताया कि वह किसी काम से क्लास के बाहर गया था। क्लास के अंदर आते वक्त वह गेट पर ही लड़खड़ा कर गिर गया। पास जाकर देखा तो वह बेहोश था। छात्रों ने इस बात की सूचना शिक्षकों को दी। योगेश की हालत देख शिक्षकों ने तुरंत उसे नजदीक अस्पताल में भर्ती कराया।  परिजन और पुलिस को घटना की सूचना दी। प्राइवेट अस्पतपाल से उसे जयपुर के एसएमएस अस्पताल रेफर कर दिया।

रिपोर्ट देख डॉक्टर भी हैरान

योगेश को बचाने की डॉक्टरों ने पूरी कोशिश की, लेकिन हर संभव कोशिश करने के बाद भी वे उसे बचा न पाए और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। योगेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखकर अस्पताल के डॉक्टर हैरत में पड़ गए। रिपोर्ट के अनुसार, बेहोश होते ही योगेश की  मांसपेशियां सिकुड़ गई थीं और उसका दिल नॉर्मल से दोगुना हो गया था।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62