[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

LPG Price Cut: लोगों को राहत! सस्ता हुआ गैस-सिलेंडर; जानिए नए दाम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

LPG Price Cut: लोगों को राहत! सस्ता हुआ गैस-सिलेंडर; जानिए नए दाम

LPG Price Cut: साल 2023 के समाप्त होने से पहले उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है। एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कटौती हुई है। आइए नए दाम जानते हैं।

LPG Price Cut: साल 2023 के समाप्त होने से पहले उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है। आज यानी 22 दिसंबर, शुक्रवार को गैस-सिलेंडर के दामों में कटौती हो गई है। एलपीजी सिलेंडर की कीमत कम हो गई है। हालांकि, 19 किलोग्राम के कमर्शियल गैस-सिलेंडर के दाम घटे हैं। बात करें 14 किलो के घरेलू गैस-सिलेंडर की तो इनकी कीमतों में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं हुआ है। आइए जानते हैं कि कि 19 किलो के कमर्शियल गैस-सिलेंडर की कीमत कितने रुपये तक कम हुई है?

LPG Cylinder की कीमतों में कितनी कटौती?

घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में किसी तरह की कोई कटौती नहीं हुई है, लेकिन कमर्शियल सिलेंडर के दाम 39.50 रुपये तक कम हुए हैं। ऐसे में 19 किलो का गैस सिलेंडर पहले की तुलना में 39.50 रुपये तक सस्ता मिलेगा।

क्या है सिलेंडर की नई कीमत?

  • देश की राजधानी दिल्ली में 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर के नए दाम 1,757 रुपये हैं। जबकि, पहले इसकी कीमत 1796.50 रुपये थी।
  • मुंबई में 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की नई कीमत 1,710 रुपये है। जबकि, पहले इसके दाम 1,749 रुपये थे।
  • कोलकाता में कमर्शियल सिलेंडर के नए दाम 1,868.50 रुपये हो हैं। जबकि, पहले 1,908 रुपये कीमत थी।
  • चेन्नई में कमर्शियल सिलेंडर को अब 1,968 रुपये में खरीदा जा सकता है। जबकि, पहले इसकी कीमत 1,929 रुपये थी।

क्या है घरेलू सिलेंडर के दाम?

19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में कमी हुई है, लेकिन घरेलू गैस के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। देश की राजधानी दिल्ली में 903 रुपये की कीमत के साथ घरेलू सिलेंडर बिक रहा है।

कोलकाता में घरेलू सिलेंडर की कीमत 929 रुपये है। चेन्नई में गैस की कीमत 918.50 रुपये और मुंबई में घरेलू गैस की कीमत 902.50 रुपये है। बता दें कि आखिरी बार 30 अगस्त को घरेलू सिलेंडर के दाम कम हुए थी। इस दौरान 200 रुपये तक की कटौती हुई थी। वीडियो के जरिए जानिए कि कैसे एलपीजी गैस पर सब्सिडी मिल सकती है?

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet