[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कॉलेज में बाल विवाह, बाल श्रम, बाल तस्करी रोकने को जागरूकता कार्यक्रम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कॉलेज में बाल विवाह, बाल श्रम, बाल तस्करी रोकने को जागरूकता कार्यक्रम

कॉलेज में बाल विवाह, बाल श्रम, बाल तस्करी रोकने को जागरूकता कार्यक्रम

झुंझुनूं : सेठ नेतराम मघराज टीबड़ेवाल राजकीय कन्या कॉलेज में बाल विवाह, बाल श्रम व बाल तस्करी से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम हुआ। प्राचार्य डॉ. रामकुमार सिंह ने बताया कि राजस्थान महिला कल्याण मंडल शाखा, महिला प्रकोष्ठ व राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में उपरोक्त विषयों पर नाटक, नृत्य व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रम विभाग के श्रम निरीक्षक रमेश मीणा ने बाल श्रम को रोकने के लिए जागरूक किया।

कैलाश सत्यार्थी फाउंडेशन के जिला समन्वयक राजेंद्र ने बाल विवाह को रोकने संबंधित जागरूक किया। फाउंडेशन की ओर से प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया। इस दौरान डॉ. शशि प्रकाश अहलावत सहित कॉलेज स्टाफ सदस्य व छात्राएं मौजूद थी। इधर, राधेश्याम आर मोरारका पीजी कॉलेज में उद्यानिकी, रेशम कीट पालन, जैविक खेती व राजस्थान मिलेट प्रोत्साहन मिशन पर व्याख्यान हआ। प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र सिंह न्योल ने बताया कि राजस्थान राज्य महिला नीति के तहत आयोजित व्याख्यान की मुख्य वक्ता प्रोफेसर मंजू चौधरी थी।

उन्होंने उद्यानिकी के तहत फल, सब्जियों पर कीटनाशकों के दुष्प्रभाव व कैर, अमलताश, साटा, फोग, अश्वगंधा आदि पौधों के औषधीय व आर्थिक महत्व के बारे में जानकारी दी। इस दौरान सहायक आचार्य कंचन शर्मा, सहायक आचार्य डॉ. कविता चौधरी, डॉ. आकांक्षा डूडी, मीनू, अर्चना गजराज आदि मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet