[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जयपुर में बदमाशों ने किया स्टूडेंट का किडनैप:काम के बहाने बुलाकर कार में डाला, मारपीट कर रुपए मंगवाने का बनाया दबाव


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जयपुर में बदमाशों ने किया स्टूडेंट का किडनैप:काम के बहाने बुलाकर कार में डाला, मारपीट कर रुपए मंगवाने का बनाया दबाव

जयपुर में बदमाशों ने किया स्टूडेंट का किडनैप:काम के बहाने बुलाकर कार में डाला, मारपीट कर रुपए मंगवाने का बनाया दबाव

जयपुर : जयपुर में बदमाशों ने एक स्टूडेंट का किडनैप कर लिया। काम के बहाने बुलाकर उसे कार में डाल ले गए। सुनसान जगह ले जाकर मारपीट कर रुपए मंगवाने का दबाव बनाया। प्रताप नगर थाने में पीड़ित स्टूडेंट ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

पुलिस ने बताया कि निवाई टोंक निवासी कैलाश चंद बैरवा (30) ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। वह सेक्टर-8 प्रताप नगर में रहकर पढ़ाई कर रहा है। 16 दिसम्बर को दोपहर करीब 12:15 बजे वह पदैल लाइब्रेरी जा रहा था। हल्दी घाटी मार्ग पर महिला पॉलोटेक कॉलेज के पास एक कार और बाइक खड़ी थी। कार में चार लड़के और बाइक पर 2 लड़के बैठे थे। काम के बहाने कार में बैठे लड़के ने उसे बुलाया। पास जाने पर जबरदस्ती कार में उसे पटक लिया।

उसका किडनैप कर एनआरआई सर्किल के पास खाली मकान के पास ले गए। सुनसान जगह ले जाकर उसके साथ मारपीट कर रुपए मंगवाने का दबाव बनाया। रुपए नहीं मिलने पर उसका मोबाइल छीनकर उसे कुम्भा मार्ग पर पटक कर चले गए। किडनैपर्स के चुंगल से फ्री होकर पीड़ित ने प्रताप नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस वारदातस्थल के आस-पास लगे CCTV फुटेजों को खंगालने के साथ बदमाशों की तलाश कर रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet