[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

12वीं के एग्जाम से जुड़ा ‘सीमा हैदर’ का नाम; क्या था वो सवाल, जिसका जवाब देकर स्टूडेंट हो गया वायरल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

12वीं के एग्जाम से जुड़ा ‘सीमा हैदर’ का नाम; क्या था वो सवाल, जिसका जवाब देकर स्टूडेंट हो गया वायरल

Seema Haidar India-Pakistan Border; 12th student answer sheet viral : सोशल मीडिया पर 12वीं कक्षा की एक परीक्षा की उत्तर पुस्तिका खासी वायरल हो रही है, जिसका कनेक्शन पाकिस्तान मूल की सीमा हैदर के साथ है।

Seema Haider: पिछले कुछ दिनों से पाकिस्तानी भाभी सीमा हैदर (Seema Haider) का नाम कभी जासूसी में आ रहा है तो कभी फिल्मी दुनिया से भी जुड़कर चर्चा में रहा है। पांचवीं पास सीमा हैदर का नाम अब 12वीं कक्षा के राजनीति शास्त्र के एग्जाम के बाद एक बार फिर खासा सुर्खियों में है। अब हर किसी के जेहन में सवाल उठ रहा होगा कि पांचवीं पास सीमा हैदर सीधे 12वीं की परीक्षा में कैसे बैठ सकती है? भारत में इस परीक्षा से सीमा हैदर का भला क्या कनेक्शन? जानें क्या है है पूरा मामला…

दरअसल, इन दिनों सोशल मीडिया पर एक फोटो खासी वायरल हो रही है। यह फोटो राजस्थान में किसी सरकारी स्कूल की 12वीं कक्षा की अर्धवार्षिक परीक्षा में एक छात्र के द्वारा दिए गए जवाब की है। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि राजनीति शास्त्र के पेपर में एक विद्यार्थी ने 2-2 नंबर के दो लघु उत्तरीय प्रश्न हल कर रखे हैं। पहला सवाल है- कारगिल युद्ध कब और किन देशों के बीच लड़ा गया? इसके जवाब में विद्यार्थी ने लिखा है- कारगिल युद्ध 1999 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुआ। यहां तक तो बात ठीक थी, क्योंकि हर कोई जानता है कि भारत और पाकिस्तान की यह लड़ाई 1999 में ही हुई थी।

इसके बाद परीक्षा में दूसरा सवाल है- भारत व पाकिस्तान के बीच कौन सी सीमा है? लंबाई बताओ…। हमारे हिसाब से इस सवाल के जवाब में एक ही नाम आना चाहिए और वो है लाइन ऑफ कंट्रोल, जिस पर भारतीय शौर्यगाथा का बखान करती फिल्म LOC: Kargil भी बनी है। दूसरी ओर परीक्षा में संबंधित छात्र ने जो जवाब दिया है, वह आपके लिए किसी कॉमेडी शो से कम मजेदार नहीं है। हमारा दावा है कि इसे पढ़कर बहुत देर तक अपने आप में गुदगुदाने वाले हैं। असल में 12वीं के इस छात्र ने जवाब ही कुछ ऐसा लिखा है।

वायरल हो रही राजनीति शास्त्र की अर्धवार्षिक परीक्षा की उत्तर पुस्तिका में नजर आ रहे दूसरे सवाल के जवाब में इस ‘होनहार’ विद्यार्थी ने लिखा- ‘दोनों देशों के बीच सीमा हैदर है। उसकी लंबाई 5 फीट 6 इंच है। दोनों देशों के बीच इसको लेकर लड़ाई है’।

कुछ ऐसा है सीमा हैदर का किस्सा

बता दें कि देश की राजधानी से सटे नोएडा से 50 किलोमीटर दूर यमुना एक्सप्रेस-वे के पास स्थित रबूपुरा इसी साल जुलाई में उस वक्त चर्चा में आ गया था, जब यहां सचिन मीणा नामक युवक के लिए पाकिस्तान की सीमा हैदर (Seema Haider) सरहद पार कर उसके पास आ गई थी।

कथित तौर पर आठवीं तक पढ़े सचिन की 2020 के कोरोना संक्रमण काल में परचून की दुकान की नौकरी चली गई। खाली बैठे मोबाइल पर पबजी गेम खेलते वक्त सितंबर 2020 में कराची की सीमा हैदर के संपर्क में आ गया। दोनों अपने मोबाइल फोन का माइक ऑन करके रखते थे और खेल के साथ-साथ एक-दूसरे से बात भी कर लेते थे।

दोनों ने मिलने का फैसला किया तो सीमा ने अपना पासपोर्ट बनवाया और फरवरी 2023 में भारत के वीजा के लिए अप्लाई किया। नहीं मिल पाने पर दोनों ने नेपाल में मिलने का प्लान बनाया तो 8 मार्च को कश्मीरी गेट से बस पकड़कर सचिन और पाकिस्तान से दुबई के शारजाह से 10 मार्च को सीमा भी काठमांडू पहुंच गई।

वहां पशुपतिनाथ मंदिर में शादी करके एक हफ्ते तक पति-पत्नी की तरह साथ रहे। इसके बाद चार बच्चों की मां सीमा हैदर सचिन के पास आ गई। भारतीय इंटेलिजेंस ब्यूरो के मुताबिक इस पर पाकिस्तानी जासूस होने के आरोप भी लग चुके हैं, वहीं बीते दिनों सचिन के गांव में लोगों ने बच्चों पर इनकी कहानी का बुरा असर पड़ने की बात भी कही थी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77