[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्रीमद् भागवत कथा और लक्ष्मी नारायण महायज्ञ शुरू:महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा, श्री कृष्ण की अनेक लीलाओं का किया वर्णन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

श्रीमद् भागवत कथा और लक्ष्मी नारायण महायज्ञ शुरू:महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा, श्री कृष्ण की अनेक लीलाओं का किया वर्णन

श्रीमद् भागवत कथा और लक्ष्मी नारायण महायज्ञ शुरू:महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा, श्री कृष्ण की अनेक लीलाओं का किया वर्णन

नवलगढ : कस्बे के रामदेवरा चौक में मंगलवार से संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा और 21 कुंडीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ शुरू हुआ।

कथा वाचक आचार्य पंडित राजेश मिश्रा ने बताया कि मंगलवार को नया बाजार स्थित घेर का मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। श्रद्धालु नाचते-गाते हुए कथा स्थल तक पहुंचे। यह भव्य कलश यात्रा संत चेतनाथ महाराज व संत गणेश चैतन्य महाराज के सानिध्य में निकाली गई। संत चेतननाथ ने भी अपने विचार भी व्यक्त किए। इसके बाद 21 कुंडीय महायज्ञ शुरू हुआ। इसके बाद प्रतिदिन सुबह 8 से दोपहर 1 बजे तक पूजन व यज्ञ का समय रहेगा। 25 दिसंबर को यज्ञ की पूर्णाहूति व कथा का समापन होगा।

कथा वाचक राजेश मिश्रा ने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा में भगवान श्री कृष्ण को सभी देवों व स्वयं भगवान के रूप में दर्शाया गया है। भागवत कथा में रस भाव की भक्ति को भी बताया गया है। इसमें भगवान श्री कृष्ण की अनेक लीलाओं का वर्णन किया गया है, जिसके सार को सुनकर मोक्ष की प्राप्ति होती है। भागवत कथा का श्रवण करके ही राजा परीक्षित को मुक्ति की प्राप्ति हुई थी।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर पालिका उपाध्यक्ष कैलाश चोटिया, बीजेपी जिला महामंत्री योगेंद्र मिश्रा, दीपक शर्मा, त्रिलोक सोनी, रोहित शर्मा, गोपाल जोशी, अनिल शर्मा, सौरभ शर्मा, मुरली चोबदार, राजकुमार इंदौरिया व सुरेश शर्मा आदि मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet