[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी के अस्पताल में लगी मरीजों की कतार:ओपीडी की संख्या हुई 500 के पार, सर्दी के चलते पहुंच रहे खांसी, बुखार के मरीज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी के अस्पताल में लगी मरीजों की कतार:ओपीडी की संख्या हुई 500 के पार, सर्दी के चलते पहुंच रहे खांसी, बुखार के मरीज

खेतड़ी के अस्पताल में लगी मरीजों की कतार:ओपीडी की संख्या हुई 500 के पार, सर्दी के चलते पहुंच रहे खांसी, बुखार के मरीज

खेतड़ी : खेतड़ी क्षेत्र में पिछले दो दिन से सर्दी का प्रभाव अधिक हो जाने से अब अस्पतालों में मरीजों की लाइन लगने लगी है। उप जिला अस्पताल में मरीजों को उपचार के लिए अपनी बारी के आने का इंतजार भी करना पड़ रहा है। वर्तमान समय में अस्पतालों में खांसी, जुकाम के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। जिसके चलते राजकीय उप जिला अस्पताल की प्रतिदिन की ओपीडी पांच सौ से अधिक हो गई है।

अस्पताल में सबसे ज्यादा वायरल, खांसी, जुखाम बुखार के मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। अस्पताल में डॉक्टरों की ड्यूटी का सही तरीके से नहीं लगाए जाने के कारण मरीजों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल के पीएमओ डॉक्टर अक्षय कुमार शर्मा ने बताया कि पिछले दो दिन से सर्दी का प्रभाव अधिक हो जाने से मौसम बीमारियां फैलने लगी हैं, जिसके चलते खांसी जुखाम, बुखार के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। सुबह-शाम सर्दी अधिक होने व दिन में सूर्य की तपन होने से बदलते मौसम के चलते इन बीमारियों के मरीज की आवक ज्यादा हो रही है, जिसके चलते अस्पतालों में मरीजों की भीड़ लगने लगी है।

अस्पताल में उपचार के लिए आई संतोष, विमला, कल्पना ने बताया कि पिछले आधे घंटे से लाइन में लगे हुए हैं। लाइन लंबी होने के कारण काफी देर तक अपनी बारी आने का इंतजार करना पड़ रहा है। पीएमओ ने बताया कि मौसमी बीमारियों की रोकथाम को लेकर चिकित्सा विभाग की ओर से बेहतर प्रयास किया जा रहे हैं, जिसके चलते स्थानीय आशा, एएनएम व अन्य कर्मचारी की सहयोग से लोगों को मौसमी बीमारियों के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।

खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर हरीश यादव ने बताया कि बदलते मौसम के साथ बढ़ रही मौसमी बीमारियों की रोकथाम को लेकर चिकित्सा विभाग की टीमें लगाई गई है, जो वार्ड व ग्रामीण क्षेत्रों में मौसमी बीमारियों की सतर्कता को लेकर कार्य कर रही हैं। इसके अलावा दो दिन पहले भी कर्मचारियों की बैठक लेकर कर्मचारियों को मौसमी बीमारियों को रोकथाम को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet