पिकअप की टक्कर से दो युवक घायल:सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ हादसा, एक घायल झुंझुनूं रैफर
पिकअप की टक्कर से दो युवक घायल:सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ हादसा, एक घायल झुंझुनूं रैफर
झुंझुनूं : पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। एक की हालात गंभीर होने पर झुंझुनूं रेफर किया गया है। यह पूरी घटना एक दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। घटना रविवार शाम को सुलताना कस्बे के चिड़ावा रोड पर स्थित पावर हाउस चौराहे के पास की है।
फुटेज में दिख रहा है कि अचानक सामने से पिकअप आ जाने से एक बाइक टकरा जाती है। टक्कर लगते ही बाइक सवार दोनों युवक बाइक से उछलकर सड़क पर जा गिरे। बाइक दूर जाकर गिरी। एक युवक अचेत होकर वहीं गिर गया।
जानकारी के अनुसार सुलताना की ओर से पिकअप आ रही थी। इस दौरान चिड़ावा की ओर से आ रही बाइक पिकअप से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार चनाना निवासी मनीराम (30) पुत्र सुखदेव व परसरामपुरा निवासी सुभाष (32) पुत्र राजूराम घायल हो गए। हादसे की सूचना पर सुलताना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को एम्बुलेंस की मदद से निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। ज्यादा चोट आने पर सुभाष को झुंझुनूं रेफर किया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2048759


