[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गोगामेड़ी हत्याकांड में शामिल सातों आरोपियों को जेल:NIA कोर्ट में पेश किया गया था, हथियार पहुंचाने वाला हिस्ट्रीशीटर अभी भी फरार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गोगामेड़ी हत्याकांड में शामिल सातों आरोपियों को जेल:NIA कोर्ट में पेश किया गया था, हथियार पहुंचाने वाला हिस्ट्रीशीटर अभी भी फरार

गोगामेड़ी हत्याकांड में शामिल सातों आरोपियों को जेल:NIA कोर्ट में पेश किया गया था, हथियार पहुंचाने वाला हिस्ट्रीशीटर अभी भी फरार

जयपुर : सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड में शामिल सात बदमाशों को एनआईए कोर्ट ने जेल भेज दिया है। एनआईए ने सातों आरोपियों को आज कोर्ट में पेश किया था। जहां से सभी को 2 जनवरी तक जेल भेज दिया गया है।

दरअसल, एनआईए ने कोर्ट के आदेश पर चार दिन पहले ही इस हत्याकांड से जुड़ी केस डायरी और आरोपियों को अपने कब्जे में ले लिया था। इसके बाद गिरफ्तार सभी बदमाशों से एनआईए अपने स्तर पर सोडाला थाने में पूछताछ कर रही हैं।

टीम ने सोमवार को नितिन फौजी, रोहित राठौर, रामवीर जाट, सुमित, राहुल, भवानी उर्फ रोनी, उधम सिंह को एनआईए कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने गोगामेड़ी की हत्या करने वाले 2 शूटर रोहित राठौड़ और नितिन फौजी के साथ ही उनका सहयोग करने वाले आरोपियों को भी पकड़ा है।

नितिन फौजी और रोहित राठौड़ बातचीत के बहाने सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के घर में घुसे थे और फिर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी।
नितिन फौजी और रोहित राठौड़ बातचीत के बहाने सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के घर में घुसे थे और फिर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी।

एडिशनल कमिश्नर के नेतृत्व में एसआईटी गठित

मामले की जांच के लिए एडीजी क्राइम दिनेश एमएन ने एडिशनल कमिश्नर कैलाश बिश्नोई के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया था। एसआईटी ने हत्या करने वाले शूटर मकराना के जूसरी निवासी रोहित राठौड़, हरियाणा के महेंद्रगढ़ निवासी नितिन फौजी, फरारी में सहयोग करने वाले रामवीर जाट, उधम सिंह और वारदात के पहले नितिन को पनाह देने के मामले में पूजा सैनी को गिरफ्तार कर लिया था। इसके साथ ही हत्या की साजिश में शामिल भवानी सिंह उर्फ रोनी, राहुल और सुमित को हरियाणा की जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया था।

हिस्ट्रीशीटर महेंद्र के पास AK-47 होने का अंदेशा

इस हत्याकांड के शूटरों तक हथियार पहुंचाने वाला कोटा के गुमानपुरा निवासी हिस्ट्रीशीटर महेंद्र उर्फ समीर हथियार लेकर फरार हो गया। जिसे पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस को अंदेशा है कि महेंद्र के पास एके-47 भी हो सकती है, क्योंकि उसकी पत्नी पूजा सैनी के पास से पुलिस को एक फोटो मिली हैं, जिसमें उसके फ्लैट पर एके-47 रखी हुई है। यह एके-47 राजू ठेहट हत्याकांड के लिए मंगवाई गई थी। महेंद्र ने हत्याकांड के लिए हथियार और पैसे की व्यवस्था की थी। महेन्द्र ने परिचित युवती के बैंक खाते में चंडीगढ़ से किसी के जरिए 6 लाख रुपए मंगवाए थे। पुलिस ने महेंद्र पर 2 लाख रुपए का इनाम भी घोषित कर रखा है।

गोगामेड़ी के शूटरों को हथियार देने वाला हिस्ट्रीशीटर महेंद्र फरार है। पुलिस ने उसकी पत्नी पूजा सैनी को गिरफ्तार किया है। पूजा के पास एक फोटो मिली, जिसमें उसके फ्लैट में AK-47 रखी नजर आ रही है।
गोगामेड़ी के शूटरों को हथियार देने वाला हिस्ट्रीशीटर महेंद्र फरार है। पुलिस ने उसकी पत्नी पूजा सैनी को गिरफ्तार किया है। पूजा के पास एक फोटो मिली, जिसमें उसके फ्लैट में AK-47 रखी नजर आ रही है।

करणी सेना के अध्यक्ष को घर में घुसकर गोलियां मारी थीं

5 दिसंबर को दोपहर करीब 1:03 बजे 2 बदमाशों ने गोगामेड़ी पर गोलियां चलाईं, फिर भाग निकले थे। गोगामेड़ी को मेट्रो मास हॉस्पिटल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। गोगामेड़ी के साथ घटना के दौरान मौजूद गार्ड अजीत सिंह गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बदमाशों की फायरिंग में नवीन शेखावत की भी मौत हो गई थी। नवीन ही बदमाशों को गोगामेड़ी के घर ले गया था।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62