[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अनुकंपा नियुक्ति में फर्जीवाड़ा:मृतक टीचर की पत्नी का आरोप, देवर ने दत्तक पुत्र बनकर नौकरी ली


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़बीकानेरराजस्थानराज्य

अनुकंपा नियुक्ति में फर्जीवाड़ा:मृतक टीचर की पत्नी का आरोप, देवर ने दत्तक पुत्र बनकर नौकरी ली

अनुकंपा नियुक्ति में फर्जीवाड़ा:मृतक टीचर की पत्नी का आरोप, देवर ने दत्तक पुत्र बनकर नौकरी ली

बीकानेर : हनुमानगढ़ में एक टीचर की मृत्यु के बाद उसके भाई ने फर्जी तरीके से दत्तक पुत्र बनकर अनुकंपा नियुक्ति प्राप्त कर ली। इस आशय की एक एफआईआर बीछवाल थाने में दर्ज हुई है। मामला मृतक टीचर की पत्नी ने अपने ही देवर के खिलाफ दर्ज कराया है। जिसके बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

हनुमानगढ़ के सेक्टर 12 में रहने वाली कमलेश कुमारी वर्मा ने पुलिस को बताया कि उसके पति सुभाषचंद्र वर्मा शिक्षा विभाग में टीचर के रूप में कार्यरत थे। सेवाकाल के दौरान ही उनकी मृत्यु हो गई। इस पर देवर दशरथ ने फर्जी तरीके से दत्तक पुत्र होने का सर्टिफिकेट लेकर शिक्षा विभाग में अनुकंपा नियुक्ति के लिए आवेदन कर दिया। विभाग ने भी नियुक्ति आदेश जारी कर दिए। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय से अनुकंपा नियुक्ति होने के कारण ही ये मामला बीकानेर के बीछवाल थाने में दर्ज कराया गया है।

आरोपी दशरथ हनुमानगढ़ के बजाय सीकर के दातारामगढ़ में रहता है। उसके साथ ही दो अन्य पर भी एफआईआर दर्ज कराई गई है। आरोप है कि कुछ लोगों ने मिलकर फर्जी तरीके से दत्तक पुत्र का प्रमाण पत्र बनाया है। अब बीछवाल पुलिस ने मामले की जांच हेड कॉन्स्टेबल राजेंद्र कुमार को सौंपी है। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय को भी इस बारे में अवगत कराया गया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22