[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

एक रात में 3 गांवों से ट्रांसफार्मर चोरी:चोर पीतल के उपकरण और तेल लेकर हुए फरार, जेईएन ने कराया मामला दर्ज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

एक रात में 3 गांवों से ट्रांसफार्मर चोरी:चोर पीतल के उपकरण और तेल लेकर हुए फरार, जेईएन ने कराया मामला दर्ज

एक रात में 3 गांवों से ट्रांसफार्मर चोरी:चोर पीतल के उपकरण और तेल लेकर हुए फरार, जेईएन ने कराया मामला दर्ज

पचेरी कलां : पचेरी कलां थाना क्षेत्र के सीमावर्ती गांवों में लगातार हो रही ट्रांसफॉर्मर की चोरी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक के बाद एक वारदातों को अंजाम देने से ग्रामीणों को अंधेरे में रहना पड़ रहा है।

डिस्कॉम के एईएन सुभाष चंद्र मीणा ने बताया कि भालोठ गांव मे 25 केवी, ढाणी रायपुर में 16 केवी व ढाणी लक्ष्यावाली में 16 केवी का ट्रांसफॉर्मर लगा हुआ था। जिसे मंगलवार रात को चोर चोरी कर ले गए। चोरों की ओर से उतारे गए ट्रांसफॉर्मर में पीतल के उपकरण व तेल को निकाल कर ले गए तथा खाली खोखें को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए।

डिस्कॉम के अनुसार चोरों द्वारा दी गई वारदात के दौरान करीब तीन लाख रुपए के ट्रांसफार्मर चोरी किए गए हैं। आए दिन हो रही चोरी की घटनाओं को रोकने को लेकर डिस्कॉम कार्यालय की ओर से थाने में रिपोर्ट भी दर्ज करवाई गई है, लेकिन लगातार हो रही चोरियों पर लगाम नहीं होने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले एक माह में करीब 28 ट्रांसफॉर्मर चोरी होने से डिस्कॉम को भी राजस्व का नुकसान उठाना पड़ रहा है। ग्रामीण इलाकों में लगातार ट्रांसफॉर्मर की चोरियां हो रही हैं, जिसकी संबंधित थानों में रिपोर्ट भी दर्ज करवाई गई है, लेकिन पुलिस की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से कर एक के बाद एक वारदात को अंजाम दे रहे हैं। क्षेत्र में आए दिन ट्रांसफार्मर चोरी होने से गांवों में लोगों को अंधेरे में रहना पड़ रहा है।

थानाधिकारी रणजीत सिंह ने बताया कि जेईएन विनय कुमार की ओर से ट्रांसफार्मर चोरी होने की रिपोर्ट दी गई है। अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला कर लिया गया है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet