[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सिंघाना में बस के नाम पर हड़पे 28 लाख रुपए:मारपीट कर जबरन बस छीन ले गए, 6 नामजद समेत 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

सिंघाना में बस के नाम पर हड़पे 28 लाख रुपए:मारपीट कर जबरन बस छीन ले गए, 6 नामजद समेत 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

सिंघाना में बस के नाम पर हड़पे 28 लाख रुपए:मारपीट कर जबरन बस छीन ले गए, 6 नामजद समेत 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

सिंघाना : सिंघाना थाने में बिक्री की हुई बस के नाम पर 28 लाख रुपए हड़प लेने और मारपीट कर जबरन बस छीनकर ले जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित की ओर से 6 नामजद समेत सात अन्य के खिलाफ जबरन बस छिनकर ले जाने का मामला दर्ज करवाया है।

थानाधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि सूरजगढ़ निवासी नरेश कुमार ने रिपोर्ट दी कि वह ट्रांसपोर्टेशन का काम करता है। नवंबर 2022 में चिड़ावा निवासी अमीलाल पुत्र कालूराम ने उसकी स्लीपर बस को बेचने की बात कही। जब उसने बस के बारे में जानकारी ली तो 24 लाख रुपए लेने और 6.5 लाख रुपए लोन होने के बारे में बताया। इस संबंध में दोनों पक्षों की ओर से सहमति बनने पर जनवरी 2023 में बस को खरीद लिया गया और 24 लाख रुपए नगद दिए।

इसके बाद पीड़ित ने बस पर बकाया चल रहे लोन को भी जमा करवा दिया गया। लोन बकाया चुका देने पर जब पीड़ित ने बस को अपने नाम करवाने के लिए कहा तो आरोपी ने सितंबर माह में नाम करवाने के लिए कहा गया, लेकिन बस को उसके नाम नहीं करवाया। इसके बाद 7 दिसंबर को सुबह करीब साढ़े आठ बजे आरोपी अमीलाल, ओजटू निवासी अनूप डांगी, मोनू, अनिल, बलबीर व सात- आठ अन्य व्यक्ति स्कॉर्पियो गाड़ी व बिना नंबर प्लेट की कैंपर गाड़ी में सवार होकर आए और कंडक्टर शाहरुख खान से मारपीट करते हुए बस में बैठी सवारियों को नीचे उतार दिया।

इसके बाद आरोपी कंडक्टर से 72,600 छीनकर ले गए। इस संबंध में जब वह आरोपी के पास पहुंचा तो आरोपी ने जल्द ही आपस में बैठकर मामला सुलझाने की बात कही, लेकिन 9 दिसंबर को जब वह गांव के मोजीज लोगों को लेकर उसके पास पहुंचा तो आरोपी ने बस और हड़पे हुए रुपए देने से मना कर दिया। दोबारा यहां आने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने बताया कि आरोपी ने उसे 28 लाख 83 हजार रुपए हड़प लिए। इस दौरान पीड़ित ने उक्त लोगों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट देखकर पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet