[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजस्थान में CM पर सस्पेंस बरकरार:मध्य प्रदेश के बाद होगा राजस्थान सीएम पर फैसला, तीनों राज्यों में एक ही पैटर्न अपनाया जाएगा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राजस्थान में CM पर सस्पेंस बरकरार:मध्य प्रदेश के बाद होगा राजस्थान सीएम पर फैसला, तीनों राज्यों में एक ही पैटर्न अपनाया जाएगा

राजस्थान में CM पर सस्पेंस बरकरार:मध्य प्रदेश के बाद होगा राजस्थान सीएम पर फैसला, तीनों राज्यों में एक ही पैटर्न अपनाया जाएगा

जयपुर : राजस्थान की राजनीति का सियासी घटनाक्रम लगातार बदलने के साथ ही रोचक रूप ले रहा है। रविवार को छत्तीसगढ़ में जहां विधायक दल की बैठक के बाद मुख्यमंत्री का चयन कर लिया गया है।

वहीं, मध्य प्रदेश में आज विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें नए मुख्यमंत्री का चयन किया जाएगा। राजस्थान में बीजेपी विधायक दल की बैठक सोमवार को नहीं होगी। पार्टी सूत्रों के मुताबिक अब मध्य प्रदेश के बाद राजस्थान सीएम पर फैसला होगा। सीएम चयन में तीनों राज्यों में एक ही पैटर्न अपनाया जाएगा।

वहीं, वसुंधरा राजे से विधायकों की मुलाकात को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने शिष्टाचार मुलाकात करार दिया। रविवार देर रात भाजपा मुख्यालय में मीडिया से बातचीत में जोशी ने कहा- वसुंधरा राजे पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और दो बार मुख्यमंत्री रही हैं। वरिष्ठ नेताओं से जीते हुए जनप्रतिनिधि लगातार मुलाकात कर रहे हैं।

वह पार्टी कार्यालय भी आते हैं। ऐसे में यह एक सामान्य मुलाकात है। प्रहलाद गुंजल के वसुंधरा राजे को मुख्यमंत्री बनने के बयान पर भी जोशी ने कहा- ऐसी कोई बात मेरी जानकारी में नहीं है। अगर ऐसा है तो उसे भी देखेंगे। इसके साथ ही विधायक दल की बैठक के सवाल पर जोशी ने कहा- जल्द ही विधायक दल की बैठक का आयोजन किया जाएगा।

बीजेपी सूत्रों के अनुसार मंगलवार या फिर बुधवार को जयपुर में राजस्थान बीजेपी के विधायक दल की बैठक आयोजित की जाएगी। इसके बाद विधायक दल का नेता राज्यपाल के पास सरकार बनाने का दावा करेगा। इसके बाद 15 दिसंबर को जयपुर में मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जा सकता है। जिसमें मुख्यमंत्री के साथ लगभग एक दर्जन मंत्रियों के भी शपथ लेने की संभावना है।

वसुंधरा राजे से मिलने कई विधायक पहुंचे
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे रविवार सुबह दिल्ली से जयपुर पहुंचीं। दोपहर में राजे से यहां 13 सिविल लाइंस आवास पर भाजपा विधायक मिलने पहुंचे। विधायक दल की बैठक से पहले वसुंधरा से विधायकों के मिलने को अहम माना जा रहा है। विधायकों के साथ ही पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी, पूर्व मंत्री राजपाल सिंह शेखावत, पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल भी वसुंधरा से मिलने पहुंचे।

वसुंधरा राजे से लगातार मिलने पहुंच रहे हैं नेता। इसके बाद राजस्थान सीएम को लेकर संशय और बढ़ गया है।
वसुंधरा राजे से लगातार मिलने पहुंच रहे हैं नेता। इसके बाद राजस्थान सीएम को लेकर संशय और बढ़ गया है।

अनुभवी मुख्यमंत्री होना जरूरी
पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल ने कहा कि राजस्थान के आर्थिक बिगड़े हालातों को देखते हुए अनुभवी मुख्यमंत्री का चयन होना जरूरी है। फिलहाल राजस्थान में सिर्फ वसुंधरा राजे ही अनुभवी नेता हैं। इस बात को राजस्थान की जनता भी महसूस कर रही है। सारा राजस्थान यही मांग कर रहा है। मैं भी यही चाहता हूं कि वसुंधरा राजे राजस्थान की अगली मुख्यमंत्री बननी चाहिए।

ये विधायक वसुंधरा राजे से मिलने पहुंचे….

क्रम संख्या विधायक का नाम विधानसभा क्षेत्र
1. अजय सिंह किलक डेगाना
2. बाबू सिंह राठौड़ शेरगढ़
3. अर्जुन लाल गर्ग बिलाड़ा
4. अंशुमान सिंह भाटी कोलायत
5. पुष्पेंद्र सिंह राणावत बाली
6. श्रीचंद कृपलानी निंबाहेड़ा
7. कैलाश वर्मा बगरू
8. केके विश्नोई गुड़ामालानी
9. बहादुर सिंह कोली वैर
10. जगत सिंह नदबई
11. संजीव बेनीवाल भादरा
12. प्रताप सिंह सिंघवी छबड़ा
13. कालीचरण सराफ मालवीय नगर

5 दिसंबर को 45 विधायकों ने वसुंधरा से की थी मुलाकात

क्रम संख्या विधायक का नाम विधानसभा क्षेत्र
1. अरुण चौधरी पचपदरा (बाड़मेर)
2. जोगाराम पटेल लूणी (जोधपुर)
3. संजीव बेनीवाल भादरा (हनुमानगढ़)
4. दर्शन सिंह करौली
5. अजय सिंह किलक डेगाना (नागौर)
6. जसवंत यादव बहरोड़ (अलवर)
7. कालीचरण सराफ मालवीय नगर(जयपुर)
8. बाबू सिंह राठौड़ शेरगढ़ (जोधपुर)
9. प्रेमचंद बैरवा दूदू (जयपुर)
10. गोविंद रानीपुरिया मनोहरपुर थाना (झालावाड़)
11. ललित मीणा किशनगंज (बारां)
12. कंवरलाल मीणा अंता (बारां)
13. राधेश्याम बैरवा बारां
14. कालूलाल मीणा डग (झालावाड़)
15. केके विश्नोई गुडामालानी (बाड़मेर)
16. विक्रम बंशीवाल सिकराय (दौसा)
17. भागचंद टाकड़ा बांदीकुई (दौसा)
18. रामस्वरूप लांबा नसीराबाद (अजमेर)
19. प्रताप सिंह सिंघवी छबड़ा (बारां)
20. गोपीचंद मीणा जहाजपुर (भीलवाड़ा)
21. बहादुर सिंह कोली वैर (भरतपुर)
22. शंकर सिंह रावत ब्यावर (अजमेर)
23. मंजू बाघमार जायल (नागौर)
24. विजय सिंह चौधरी नावां (नागौर)
25. समाराम गरासिया पिंडवाड़ा-आबू रोड (सिरोही)
26. रामसहाय वर्मा निवाई (टोंक)
27. पुष्पेंद्र सिंह राणावत बाली (पाली)
28. शत्रुघ्न गौतम केकड़ी (अजमेर)
29. गजेंद्र सिंह खींवसर लोहावट (जोधपुर)
30. गुरवीर सिंह सादुलशहर(श्रीगंगानगर)

इन 30 विधायकों के अलावा 15 और विधायक वसुंधरा से मिले थे।

नड्‌डा का विधायकों से संवाद
राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा की विधायकों से शनिवार रात संवाद किया। वीसी के जरिए राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा सभी नवनिर्वाचित विधायकों से जुड़े। विकसित भारत संकल्प यात्रा और पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर विधायकों से बात की। जेपी नड्डा ने नव निर्वाचित विधायकों को जीत के बाद टास्क भी दे दिया है।

विधायकों को 17 दिसंबर तक संकल्प यात्रा की तैयारियां पूरा कर लेने के निर्देश दिए। नड्डा ने विधायकों को कहा- अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में प्रभावी रूट लाइन तय करें। कई विधायक 3 से 6 बार के हैं।

उन्होंने पहले भी कई अभियानों को गति दी है। जो युवा विधायक जीतकर आए हैं, उनके जोश से अभियान को गति मिलेगी। वीसी में राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल, प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, संगठन महामंत्री चंद्रशेखर भी जुड़े थे। करीब 20 मिनट नड्डा ने विधायकों से संवाद किया।

इस बीच बाबा बालकनाथ ने अपने सीएम बनने को लेकर चल रही अटकलों को खारिज कर दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि मेरे बारे में लगाए जा रहे कयासों को नजरअंदाज करें। मुझे अभी प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में अनुभव प्राप्त करना है।

Related Articles