[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

वसुंधरा ने फिर किया शक्ति-प्रदर्शन:उनके घर 13 विधायक मिलने पहुंचे; विधायक दल की बैठक पर संशय


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

वसुंधरा ने फिर किया शक्ति-प्रदर्शन:उनके घर 13 विधायक मिलने पहुंचे; विधायक दल की बैठक पर संशय

Rajasthan New CM News: राजस्थान में वसुंधरा राजे लगातार अपनी ताकत दिखा रहीं हैं। पार्टी के विधायकों का राजे से मिलने का सिलसिला जारी है। वहीं, अब भाजपा प्रदेश कार्यालय की सुरक्षा बढ़ाई गई है, ऐसे में चर्चा है कि राजनाथ सिंह समेत सभी पर्यवेक्षक आज ही जयपुर आ सकते हैं।

Rajasthan New CM News: राजस्थान में मुख्यमंत्री कौन होगा, यह अभी तय नहीं है। लेकिन इस पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा का शक्ति प्रदर्शन जारी है। वे रविवार सुबह दिल्ली से जयपुर पहुंचीं। दोपहर में उनके आवास 13 सिविल लाइंस पर भाजपा के 13 विधायक मिलने पहुंचे। विधायक दल की बैठक से पहले वसुंधरा से विधायकों के मिलने को अहम माना जा रहा है। विधायकों के साथ पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी, पूर्व मंत्री राजपाल सिंह शेखावत, पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल भी वसुंधरा से मिलने पहुंचे।

इधर, सोमवार को होने वाली विधायक दल की बैठक के भी टलने के आसार हैं। इसकी वजह राष्ट्रपति का लखनऊ दौरा माना जा रहा है। राजस्थान के ऑब्जर्वर बनाए गए राजनाथ सिंह लखनऊ से सांसद हैं। ऐसे में राष्ट्रपति के कार्यक्रम के दौरान उनकी मौजूदगी भी प्रस्तावित है। उधर, अभी तक विधायकों के पास विधायक दल की बैठक को लेकर किसी तरह की कोई सूचना नहीं है। पार्टी पदाधिकारी भी आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं बता रहे हैं। विधायक दल की बैठक मंगलवार या फिर बुधवार तक भी खिसक सकती है।

वसुंधरा के आवास पर विधायकों-पदाधिकारयों का पहुंचना शुरू हो गया है।
वसुंधरा के आवास पर विधायकों-पदाधिकारयों का पहुंचना शुरू हो गया है।
वसुंधरा राजे के 13 सिविल लाइंस आवास पर लगातार समर्थकों की भीड़ जुट रही है।
वसुंधरा राजे के 13 सिविल लाइंस आवास पर लगातार समर्थकों की भीड़ जुट रही है।

ये विधायक वसुंधरा राजे से मिलने पहुंचे….

क्रम संख्या विधायक का नाम विधानसभा क्षेत्र
1. अजय सिंह किलक डेगाना
2. बाबू सिंह राठौड़ शेरगढ़
3. अर्जुन लाल गर्ग बिलाड़ा
4. अंशुमान सिंह भाटी कोलायत
5. पुष्पेंद्र सिंह राणावत बाली
6. श्रीचंद कृपलानी निंबाहेड़ा
7. कैलाश वर्मा बगरू
8. केके विश्नोई गुड़ामालानी
9. बहादुर सिंह कोली वैर
10. जगत सिंह नदबई
11. संजीव बेनीवाल भादरा
12. प्रताप सिंह सिंघवी छबड़ा
13. कालीचरण सराफ मालवीय नगर

5 दिसंबर को करीब 45 विधायकों ने वसुंधरा से की थी मुलाकात

क्रम संख्या विधायक का नाम विधानसभा क्षेत्र
1. अरुण चौधरी पचपदरा (बाड़मेर)
2. जोगाराम पटेल लूणी (जोधपुर)
3. संजीव बेनीवाल भादरा (हनुमानगढ़)
4. दर्शन सिंह करौली
5. अजय सिंह किलक डेगाना (नागौर)
6. जसवंत यादव बहरोड़ (अलवर)
7. कालीचरण सराफ मालवीय नगर(जयपुर)
8. बाबू सिंह राठौड़ शेरगढ़ (जोधपुर)
9. प्रेमचंद बैरवा दूदू (जयपुर)
10. गोविंद रानीपुरिया मनोहरपुर थाना (झालावाड़)
11. ललित मीणा किशनगंज (बारां)
12. कंवरलाल मीणा अंता (बारां)
13. राधेश्याम बैरवा बारां
14. कालूलाल मीणा डग (झालावाड़)
15. केके विश्नोई गुडामालानी (बाड़मेर)
16. विक्रम बंशीवाल सिकराय (दौसा)
17. भागचंद टाकड़ा बांदीकुई (दौसा)
18. रामस्वरूप लांबा नसीराबाद (अजमेर)
19. प्रताप सिंह सिंघवी छबड़ा (बारां)
20. गोपीचंद मीणा जहाजपुर (भीलवाड़ा)
21. बहादुर सिंह कोली वैर (भरतपुर)
22. शंकर सिंह रावत ब्यावर (अजमेर)
23. मंजू बाघमार जायल (नागौर)
24. विजय सिंह चौधरी नावां (नागौर)
25. समाराम गरासिया पिंडवाड़ा-आबू रोड (सिरोही)
26. रामसहाय वर्मा निवाई (टोंक)
27. पुष्पेंद्र सिंह राणावत बाली (पाली)
28. शत्रुघ्न गौतम केकड़ी (अजमेर)
29. गजेंद्र सिंह खींवसर लोहावट (जोधपुर)
30. गुरवीर सिंह सादुलशहर(श्रीगंगानगर)

इन 30 विधायकों के अलावा 15 और विधायक वसुंधरा से मिले थे।

नड्‌डा का विधायकों से संवाद
राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा की विधायकों से शनिवार रात संवाद किया। वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा सभी नवनिर्वाचित विधायकों से जुड़े। विकसित भारत संकल्प यात्रा और पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर विधायकों से बात की।

जेपी नड्डा ने नवनिर्वाचित विधायकों को जीत के बाद टास्क भी दे दिया है। विधायकों को 17 दिसंबर तक संकल्प यात्रा की तैयारियां पूरा कर लेने के निर्देश दिए। नड्डा ने विधायकों को कहा- अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में प्रभावी रूट लाइन तय करें। कई विधायक 3 से 6 बार के हैं। उन्होंने पहले भी कई अभियानों को गति दी है। जो युवा विधायक जीतकर आए हैं, उनके जोश से अभियान को गति मिलेगी।

बालकनाथ ने अटकलों पर विराम लगाया
बाबा बालकनाथ ने अपने सीएम बनने को लेकर चल रही अटकलों को खारिज कर दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि मेरे बारे में लगाए जा रहे कयासों को नजरअंदाज करें। मुझे अभी प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में अनुभव प्राप्त करना है।

पढ़िए, क्या कहा बालकनाथ ने…

 

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22