[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में झांसा देकर ट्रक के रुपए हड़पे:किश्त भरने से किया इनकार, ट्रक को किसी अन्य को बेचने का आरोप


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में झांसा देकर ट्रक के रुपए हड़पे:किश्त भरने से किया इनकार, ट्रक को किसी अन्य को बेचने का आरोप

खेतड़ी में झांसा देकर ट्रक के रुपए हड़पे:किश्त भरने से किया इनकार, ट्रक को किसी अन्य को बेचने का आरोप

खेतड़ी : खेतड़ी में एक व्यक्ति द्वारा झांसे मे लेकर ट्रक खरीदने के नाम पर सवा पांच लाख रुपए हड़प लेने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित की ओर से थाने में एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज करवाया गया है। सीआई आसाराम गुर्जर ने बताया कि ढाणी कुंडाल तन नानूवाली बावड़ी निवासी राम सिंह सैनी ने रिपोर्ट दी कि उसके पास एक एलपी ट्रक था, जिसका वह स्वयं मलिक था। अपने ट्रक को उसने बांकोटी निवासी महावीर पुत्र सावंत राम गुर्जर को वर्ष 2018 में 6 लाख 85 हजार रुपए में बेचान कर दिया। जिस पर महावीर ने उसे 25 हजार रुपए नगद दिए तथा बाकी बचे हुए रुपए का फाइनेंस में बकाया किस्तों को जमा करवाने का इकरारनामा भी किया गया।

कुछ समय बाद आरोपी महावीर प्रसाद ने ट्रक के बकाया रूपयों की किस्त नहीं भरी तो फाइनेंस कंपनी की ओर से उसे नोटिस दिया गया। जब परिवादी को पता चला तो वह महावीर के पास गया और ट्रक की किस्त भरने के लिए कहा। इस दौरान उसने किस्ते जमा करने से मना कर दिया तो उसने अपना दिया हुआ ट्रक वापस मांगा तो आरोपी ने उसे ट्रक देने से भी मना कर दिया और धोखे से उसके रुपए हड़प लेने की बात कही।

इसके बाद आरोपी ने ट्रक को किसी अन्य को बेचान कर दिया। इस संबंध में पीड़ित राम सिंह की ओर से थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई। कार्रवाई नहीं होने पर पीड़ित ने न्यायालय की मदद लेकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है। सीआई ने बताया कि राम सिंह की ओर से दी गई रिपोर्ट पर आरोपी महावीर के खिलाफ रुपए हड़प लेने का मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले के गहनता से जांच की जा रही है तथा जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77