[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

Skin Care Tips: स्किन से लेकर बालों के लिए एवोकाडो है बड़ा फायदेमंद, जानिए कैसे?


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
स्वास्थ्य

Skin Care Tips: स्किन से लेकर बालों के लिए एवोकाडो है बड़ा फायदेमंद, जानिए कैसे?

Skin Care Tips : स्किन के लिए एवोकाडो अमृत होता है। ये कई समस्याओं में राहत पहुंचा सकता है।

Skin Care Tips : आपकी स्किन, बालों व स्वास्थ्य के लिए फल बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। इनमे से ही एक फल है एवोकाडो यह फल न केवल स्वस्थ और स्वादिष्ट है, बल्कि ये सुपर फूड भी होता है साथ ही इसमें पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा होती है। यही वजह है कि एवोकाडो की गिनती दुनिया के चुनिंदा लोकप्रिय फलों में होती है।

इसके स्वाद की बात की जाए तो यह थोड़ा मक्खन जैसा होता है, इसलिए इसे बटर फ्रूट भी कहा जाता है। साथ ही आपको यह भी बता दें कि एवोकाडो कुछ समस्याओं में राहत तो पहुंचा सकता है, लेकिन यह उनका पूर्ण उपचार नहीं है। तो आइए आगे इसके कुछ फायदों के बारे में जानते है।

लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करे Janmanas Shekhawati News का WhatsApp Channel

चेहरे का नकाब (Face Mask)

इसे बनाने के लिए एवोकाडो के आधे हिस्से को मैश कर लें, इसके साथ ही दूसरे आधे हिस्से को तरल बना लें, एक साथ मिलाएं और अपने चेहरे पर लगाएं। 10-15 मिनट तक आराम करें और फिर इसे धो लें। आपको खुद ही अपनी त्वचा पर फर्क दिखाई देगा।

बाल का मास्क (Hair mask)

एवोकाडो से बाल का मास्क बनाने के लिए उसके ऊपर की परत को हटा दें फिर इसे अच्छी तरह से मैश कर लें, या इसे सुपर स्मूथ बनाने के लिए इसे ब्लेंडर में डाल दें। इसमें आधा चम्मच जैतून का तेल और एक अंडे की जर्दी मिलाएं। मास्क को अपने बालों पर लगाएं, यह ध्यान रखें की इसे जड़ से सिरे तक लगाना है। इसे 25 मिनट तक लगा रहने दें। अच्छी तरह धोएं, शैम्पू करें और हमेशा की तरह कंडीशन करें।

मॉइस्चराइज़र (Moisturizer)

एवोकाडो में बहुत सारे नेचुरल तेल होते हैं जो ड्राई जगहों से निपटने में मदद कर सकते हैं। एवोकाडो के छिलके के अंदरूनी हिस्से को अपनी (पहले से धोई और सूखी हुई) त्वचा पर धीरे से रगड़ें। इसे कम से कम 15 मिनट तक लगा रहने दें, और फिर अपनी त्वचा पर पानी के छींटे मारें और धीरे से धो लें।

लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करे Janmanas Shekhawati News का YouTube Channel

स्क्रब (scrub)

इस एक्सफोलिएटिंग स्क्रब को अपने सबसे ड्राई स्किन पर आजमाएं। एक एवोकाडो के मसले हुए आधे हिस्से के साथ 3-4 चम्मच ओटमील, एक अंडे का सफेद भाग और एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं। इसे चिकना कर लें और 10-15 मिनट तक लगा रहने दें। धोकर सुखा लें।

प्रोटीन (protein)

एवोकाडो को आधा काटें और खाएं। एवोकैडो में बड़ी मात्रा में स्वस्थ प्रोटीन, खनिज, वसा और तेल होते हैं जो आपके बालों को चमकाने और आपकी त्वचा को अंदर से चमकने में मदद करेंगे।

Disclaimer: Janmanas Shekhawati की ओर से इस खबर को सिर्फ जानकारी प्रदान करने के लिए लिखा गया है। इसे लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा। इसे अपनाने से पहले और अधिक जानकारी के लिए किसी विशेषज्ञ या चिकित्सक से सलाह जरूर लें।

Related Articles