[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना में प्रदर्शन, टायर जलाए, बाजार बंद:गोगामेडी के हत्या के मामले में राजपूत समाज में आक्रोश, आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्य

नीमकाथाना में प्रदर्शन, टायर जलाए, बाजार बंद:गोगामेडी के हत्या के मामले में राजपूत समाज में आक्रोश, आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग

नीमकाथाना में प्रदर्शन, टायर जलाए, बाजार बंद:गोगामेडी के हत्या के मामले में राजपूत समाज में आक्रोश, आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग

नीमकाथाना : नीमकाथाना गोगामेड़ी के हत्या के विरोध में नीमकाथाना में सर्वसमाज ने जमकर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। शहर के राजपूत छात्रावास के सामने सड़क पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ। बाद में कलेक्ट्रेट तक रैली निकालकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया।

सुबह 11 बजे राजपूत छात्रावास के सामने सर्व समाज के लोगों की भीड़ इकट्ठा होना शुरू हो गई थी। लोग छात्रावास की सड़क को जाम करके बैठ गए और धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। नगर परिषद की दूसरी सड़क को जाम करने लगे तो डीवाईएसपी जोगेंद्र सिंह राजावत ने समझाइश की। कुछ देर के लिए पुलिस ने बड़े वाहनों को भी डायवर्ट कर भूदोली सड़क मार्ग से निकला।

लोगों ने टायर जलाकर प्रदर्शन किया
लोगों ने टायर जलाकर प्रदर्शन किया

लोगों ने राजपूत छात्रावास से कलेक्टर तक के आक्रोश रैली निकाली और कलेक्टर श्रुति भारद्वाज को ज्ञापन सौंपा। कलेक्टर से आते समय युवकों ने छावनी बाजार बंद करवाया। फिर राजपूत हॉस्टल के सामने युवकों ने जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच नोंकझाेंक भी देखने को मिली। फिलहाल नीमकाथाना में भारी पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है। पुलिस प्रशासन के अधिकारी लोगों से समझाइश कर रहे हैं।

प्रदर्शन के दौरान पुलिस से उलझते प्रदर्शनकारी
प्रदर्शन के दौरान पुलिस से उलझते प्रदर्शनकारी

ज्ञापन में की ये मांगें

  • आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाए।
  • सुखदेव सिंह गोगामेड़ी ने सुरक्षा की मांग करने के बाद भी सुरक्षा नहीं करवाने वाले जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए
  • हत्याकांड की उच्च स्तरीय एजेंसी से जांच करवाई जाए।
  • राजपूत करणी सेना के पदाधिकारी को उचित सुरक्षा दी जाए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77