[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के विरोध में बाजार बंद:सर्वसमाज के लोगों ने हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के विरोध में बाजार बंद:सर्वसमाज के लोगों ने हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के विरोध में बाजार बंद:सर्वसमाज के लोगों ने हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग

नवलगढ़ : राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के सुप्रीमो सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की जयपुर स्थित घर में घुसकर गोली मारकर हत्या करने की विरोध में बुधवार को नवलगढ़ शहर का बाजार बंद किया गया। राजपूत करणी सेना के आह्वान पर बुधवार को नवलगढ़ बंद रखने का आह्वान किया गया है। कस्बे के मुख्य बाजार में दुकानें बंद रही।

सर्वसमाज के युवाओं ने बाजार बंद करवाया। युवाओं ने नानसा गेट इलाके में टायर जलाकर हत्या का विरोध किया व हत्यारों को एनकाउंटर करने की मांग की। सुखदेव सिंह की हत्या के विरोध में शहर के कुछ व्यापारियों ने भी अपने प्रतिष्ठान स्वत ही बंद रखें। सर्व समाज के लोगों ने घटना की घोर निंदा की है। उधर, विधायक विक्रमसिंह जाखल ने श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेवसिंह गोगामेड़ी की हत्या की घटना की बेहद दुखद बताया है।

उन्होंने राजस्थान के पुलिस प्रशासन से अनुरोध किया है कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करके उन्हें कड़ी सज़ा दी जाए। उधर, पूर्व विधायक डॉ. राजकुमार शर्मा ने भी सुखेदवसिंह गोगामेडी की हत्या की निंदा करते हुए प्रशासन से दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77