[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी नगर में मनाया अंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस:प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, सच्चाई व शांति के मार्ग पर चलने का किया आह्वान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी नगर में मनाया अंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस:प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, सच्चाई व शांति के मार्ग पर चलने का किया आह्वान

खेतड़ी नगर में मनाया अंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस:प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, सच्चाई व शांति के मार्ग पर चलने का किया आह्वान

खेतड़ी नगर : केसीसी के अंबेडकर पार्क में बुधवार को केसीसी प्रोजेक्ट की ओर से बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केसीसी महाप्रबंधक जीडी गुप्ता, विशिष्ट अतिथि दिनेश ग्रोवर, मयुख चटर्जी थे, जबकि अध्यक्षता डॉ रेखा चौहान ने की। कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम अतिथियों ने बाबा साहेब की आदमकद प्रतिमा के सामने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देकर नमन किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केसीसी मां प्रबंधक जीडी गुप्ता ने कहा कि भारत के संविधान बनाने में बाबा साहब ने अपने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। अनुकूल परिस्थितियों में कड़ी मेहनत व देश की तरक्की को आगे ले जाने की लगन ने इस मुकाम पर पहुंचा था। इस संविधान के बदौलत आज पूरे देश के नागरिक अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं। बाबा साहब ने देश के लोगों को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया था, उन्हीं की दी हुई शिक्षा को ग्रहण कर आज देश का प्रत्येक नागरिक अपने संविधान व अधिकारों के प्रति अग्रसर हो रहा है।

डॉ भीमराव अंबेडकर ने देश के नागरिकों को सच्चाई व शांति के मार्ग पर चलने के लिए आह्वान किया था। ऐसे में युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए। भारत देश में ऐसे अनेक महापुरुष हुए जिन्होंने सर्व समाज को आगे बढ़ाने के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया था। देश में रहने वाले प्रत्येक नागरिक के अपने अलग-अलग अधिकार भी बने हुए हैं। प्रत्येक व्यक्ति को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए तथा अपने भविष्य को लेकर इनका लाभ भी उठाना चाहिए। एक सशक्त राष्ट्र के निर्माण में बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर ने अपना अमूल्य जीवन देश के नाम किया है, जिसकी प्रेरणा से आज भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर हो रहा है। इस दौरान उन्होंने समाज के प्रत्येक व्यक्तियों से बाबा साहेब के जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने का आह्वान किया।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर वनेंदू भंडारी, केटीएसएस महामंत्री बिडदुराम सैनी, विपिन शर्मा, भूषण राजा, मुन्ना लाल जैदिया, डॉ गोपाल राठी, अश्वनी गुरावडिया, इंद्र मीणा, जय गोविंद, राकेश पंवार, घीसाराम पंवार, जयप्रकाश, राजा आशीष सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77