[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बबाई पुलिस ने नशीला पदार्थ किया बरामद:नाकाबंदी के दौरान बाइक छोड़कर आरोपी फरार, 11 डिब्बे जब्त


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बबाई पुलिस ने नशीला पदार्थ किया बरामद:नाकाबंदी के दौरान बाइक छोड़कर आरोपी फरार, 11 डिब्बे जब्त

बबाई पुलिस ने नशीला पदार्थ किया बरामद:नाकाबंदी के दौरान बाइक छोड़कर आरोपी फरार, 11 डिब्बे जब्त

खेतड़ी : बबाई पुलिस ने बुधवार को अवैध नशीले पदार्थों पर कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से ले जा रहे कैप्सूल बरामद किए हैं। इस दौरान आरोपी मौके पर ही बाइक छोड़कर फरार हो गए, जिनकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। थानाधिकारी सरदारमल यादव ने बताया कि क्षेत्र में अवैध संदिग्ध गतिविधियों पर रोक लगाने को लेकर पुलिस की ओर से विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि खेतड़ी की तरफ से एक बाइक पर दो युवक सवार होकर आ रहे हैं, जिनके पास अवैध नशीला पदार्थ ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने बबाई के पास नाकाबंदी की गई। इसी दौरान सामने से आ रही काले रंग की बाइक को संदिग्ध होने पर रुकवाने का प्रयास किया तो बाइक पर सवार युवक वापस भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने जब उनका पीछा किया तो दोनों युवक अपने आप को पुलिस की पकड़ में आते देख पहाड़ी के पास बाइक को छोड़कर फरार हो गए।

इस दौरान जब पुलिस ने बाइक पर रखे बैग की तलाशी ली, तो उसमें अवैध रूप से ले गए नशीले कैप्सूल के डिब्बे भरे हुए थे, जिस पर पुलिस ने उन्हें कब्जे में ले लिया। इस दौरान पुलिस ने जिला औषधि नियंत्रण अधिकारी को सूचना देकर आरोपियों के पास मिले नशीले कैप्सूल को लेकर जानकारी दी गई।

थानाधिकारी ने बताया कि आरोपियों के पास से 11 डिपो में अवैध रूप से नशीले कैप्सूल भरे हुए थे, जिनका उपयोग युवाओं को नशा करने के लिए दिए जाने की बात सामने आई है। पुलिस ने आरोपियों के बारे में सूचना लगाने एक युवक महेश कुमार व दूसरा कमलेश कुमार होने की बात सामने आई है।

थानाधिकारी ने बताया कि इस संबंध में पुलिस की ओर से आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर क्षेत्र में होने वाली अवैध नशीले पदार्थों की सप्लाई पर रोक लगाया जाएगा। इस दौरान टीम में बबाई थानाधिकारी सरदार मल यादव, खेतड़ी नगर थानाधिकारी गोपाल सिंह, कांस्टेबल बलवीर कुमार, सोनू कुमार, लक्ष्मी नारायण, रमेश कुमार आदि शामिल थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77