[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शहर में रोड नंबर एक पर दुकानें बंद:राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने किया था बंद आह्वान, युवाओं ने निकाली रैली, गोगामेडी की हत्या से आक्रोश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

शहर में रोड नंबर एक पर दुकानें बंद:राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने किया था बंद आह्वान, युवाओं ने निकाली रैली, गोगामेडी की हत्या से आक्रोश

शहर में रोड नंबर एक पर दुकानें बंद:राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने किया था बंद आह्वान, युवाओं ने निकाली रैली, गोगामेडी की हत्या से आक्रोश

झुंझुनूं : राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या पर झुंझुनूं जिले में भी आक्रोश देखने को मिला। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने बंद का आह्वान किया था। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने शहर में राजपूत छात्रावास से लेकर रोडवेज बस स्टैंड तक दुकान बंद करवा दी। युवाओं ने एक नंबर रोड पर रैली निकाली। सुखदेव सिंह की हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की गई।

करणी सेवा के कार्यकर्ताओं ने रोडवेज बस स्टैंड पर जलाया टायर
करणी सेवा के कार्यकर्ताओं ने रोडवेज बस स्टैंड पर जलाया टायर

प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष रविन्द्र सिंह तोलियासर ने कहा कि सुखदेव सिंह की हत्या साजिश के तहत हुई है। सुखदेव ने करीब दो महीने पहले प्रशासन को सूचना दी थी कि उसकी जान को खतरा है। लेकिन उसके बाद भी प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की।

कलेक्ट्रेट पर करणी सेवा के समर्थन किया विरोध प्रदर्शन लगाए नारे
कलेक्ट्रेट पर करणी सेवा के समर्थन किया विरोध प्रदर्शन लगाए नारे

सुखदेव सिंह के पिता अचल सिंह मूलत: धमोरा गांव के रहने वाले थे। सुखदेव की हत्या की सूचना पर धमोरा गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष मनोहर सिंह घोड़ीवारा ने झुंझुनूं जिला सहित राजस्थान बंद का आह्वान किया है। जिलाध्यक्ष रविन्द्र सिंह तोलियासर ने बताया कि जब तक हत्यारों को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा आंदोलन जारी रहेगा।

करणी सेना ने गुढ़ागौड़जी में बंद करवाया। इससे पहले रात को गुढ़ा में भोड़की चौराहे पर कुछ देर के लिए रोड जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर करणी सेना ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, रवि दुड़िया, राजेंद्र पहलवान धमोरा, लाल सिंह धमोरा, राजेंद्र सिंह छऊ , आनंद सिंह जितेंद्र सिंह, रामसिंह टीटनवाड़, रणवीर सिंह लिलो की ढाणी, विष्णु सिंह राठौड़, ओंकार सिंह, रणवीर सिंह बड़ागांव, विपिन सिंह आदि मौजूद थे।

धमोरा में रहते है सुखदेव के परिवार के लोग

सुखदेव सिंह के पिता अचल सिंह करीब 60 साल पहले धमोरा से गोगामेड़ी जाकर रहने लगे। हालांकि उनका मकान धमोरा में ही है। सुखदेव सिंह का जन्म गोगामेड़ी में ही हुआ था। उनके खानदान के कई लोग भी धमोरा में रहते हैं। करीब दो महीने पहले गांव में एक शादी समारोह में सुखदेव सिंह आए भी थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77