[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पाक जाकर शादी करने वाली अंजू बोली:भारत जान से प्यारा, पति और बच्चों से बात हुई है, उम्मीद है परिवार का मसला हम मिल बैठकर सुलझा लेंगे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
अलवरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पाक जाकर शादी करने वाली अंजू बोली:भारत जान से प्यारा, पति और बच्चों से बात हुई है, उम्मीद है परिवार का मसला हम मिल बैठकर सुलझा लेंगे

पाक जाकर शादी करने वाली अंजू बोली:भारत जान से प्यारा, पति और बच्चों से बात हुई है, उम्मीद है परिवार का मसला हम मिल बैठकर सुलझा लेंगे

अलवर : नसरुल्लाह के प्यार में बॉर्डर पार कर पाकिस्तान जाने वाली अंजू ने कहा कि अनधिकृत रूप से देश में आई सीमा हैदर को कुछ लोगों ने सिर पर बिठा रखा है। मैं लीगल तरीके से पाकिस्तान गई और अब वापस भी आ गई ताे भी भ्रामक बातें फैलाई जा रही हैं। मैं देश की गद्दार नहीं हूं।

भारत काे जान से ज्यादा प्यार करती हूं। बाॅर्डर पर सुरक्षा एजेंसियाें ने संतुष्ट हाेने के बाद ही मुझे अंदर आने दिया। भिवाड़ी पुलिस काे भी बयान दे चुकी हूं। हमारी मीडिया टीम  ने मंगलवार काे अंजू से बातचीत की –

मैं लीगल तरीके से पाकिस्तान गई, अब वापस भी आ गई, ताे भी बातें फैलाई जा रही सवाल: पाक से लौटने के बाद क्या आपकी बच्चों से बातचीत हुई? अंजू: हां, मेरे बच्चों व अरविंद से बातचीत हुई है। बेटी से मिल भी चुकी हूं। बेटी मुझे अच्छे से समझती है, वाे फ्रेंड की तरह है। अपनी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मैं अभी पब्लिक के बीच नहीं आनी चाह रही। सही वक्त पर सबके सामने आऊंगी। सवाल: सुरक्षा एजेंसियों ने आपसे क्या पूछताछ की? अंजू: पाकिस्तान जाने से लेकर वहां रहने और वहां के रूटीन के संबंध में सवाल पूछे । मैं वहां किन-किन लोगों से मिली, कहां-कहां गई…बस यह सब ही पूछा। मेरे दोनों मोबाइल की भी उन्होंने जांच कर अपनी संतुष्टि कर ली। मेरे पास ऐसा कुछ भी नहीं था, जिसे मैं किसी से छुपाऊं। सवाल: आगे कहां रहना है, भारत या पाकिस्तान? अंजू: मैं एक मां हूं…जानती थी कि मेरे बच्चे कितने दिन मुझसे दूर रह पाएंगे। बेटी समझदार है, उसने अपने भाई को संभाला। भारत आना ही था, अपने बच्चों के बिना कैसे जी सकती हूं। पहली प्राथमिकता बच्चे हैं। उनके भविष्य के लिए जो बेस्ट होगा, उस फैसले के साथ जाऊंगी।

अरविंद और हमारे बीच जो कुछ भी है, उसे हम बातचीत से सुलझा लेंगे। मेरा प्यार भले ही पाकिस्तान में है लेकिन वो हमेशा मेरे साथ रहेगा। सवाल: भारत आने के बाद भी आप सामने क्यों नहीं आ रहीं? अंजू: मैं यहां अकेली पड़ गई हूं। कोई मुझे सपोर्ट नहीं कर रहा। अपनी सुरक्षा का ख्याल तो रखना होगा न। मेरे खिलाफ ऐसा दुष्प्रचार किया गया है जैसे मैं देश की गद्दार हूं। भिवाड़ी में दर्ज एफआईआर सहित कुछ मसले हैं, जिन्हें मुझे सुलझाना है। सवाल: बिना तलाक लिए नसरुल्लाह से शादी कर ली, क्या यह गलत नहीं? अंजू: मुझे कानून के बारे में इतना नहीं पता था…जो मुझसे गलती हुई है, उसे मैं स्वीकार करने को तैयार हूं। लेकिन मैं पाकिस्तान पूरे लीगल तरीके से गई और लीगल तरीके से वापस आई हूं। सवाल: खबर है कि आप नसरुल्लाह के बच्चे की मां बनने वाली हैं। अंजू: यह कोरी अफवाह है, ऐसा कुछ भी नहीं है। लोग मनगढ़ंत कहानियां बनाकर सोशल मीडिया पर डाल रहे हैं। कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि अंजू को पीटकर या झगड़ा करके भेजा गया है जबकि ऐसा कुछ भी नहीं है। मैं खुशी-खुशी भारत आई हूं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77