[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जिला कलक्टर ने किया खेतड़ी नगर का दौरा, जिले में खनिज तलाशने के लिए किया जाएगा सर्वे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्य

जिला कलक्टर ने किया खेतड़ी नगर का दौरा, जिले में खनिज तलाशने के लिए किया जाएगा सर्वे

खेतड़ी नगर : जिला कलक्टर श्रुति भारद्वाज मंगलवार को खेतड़ी नगर के दौरे पर रही । इस दौरान उन्होंने हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड में खान मंत्रालय के सचिव वी एल कांता राव के साथ बैठक की । बैठक में खेतड़ी क्षेत्र में माईनिंग को लेकर विस्तृत चर्चा की गई । बैठक में खान सचिव ने बताया कि खेतड़ी क्षेत्र में धात्विक और अधात्विक खनिजों की उपलब्धता को तलाशने के लिए नेशनल मिनिरल एक्सप्लोरेशन ट्रस्ट (एनएमईटी) के सहयोग से खोज कार्य किया जाएगा ।

उन्होंने बताया कि जियोलॉजिकल सर्वे आफ इंडिया (जीएसआई) के द्वारा जिले में खनिज तलाशने के प्रस्ताव भिजवाए जाएंगे । इस दौरान जिला कलेक्टर ने केंद्रीय सचिव को भरोसा दिलाया कि प्रशासन नए मिनरल्स की खोज में पूर्ण सहयोग करेगा एवं केंद्र के निर्देशानुसार सभी कार्य समय पर करने का आश्वासन दिया।

सरकारी कार्यालयों का किया निरीक्षण
खेतड़ी दौरे के दौरान जिला कलेक्टर ने पंचायत समिति, समाज कल्याण कार्यालय एवं ब्लॉक महिला एवं बाल विकास कार्यालय का निरीक्षण किया । इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से विभागीय योजनाओं एवं प्रगति पर चर्चा की ।इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सभी रिकॉर्ड्स नियमित रूप से अपडेट करने एवं कार्यालय की साफ सफाई रखने के निर्देश दिए । इस दौरान खेतड़ी एसडीएम जय सिंह एवं तहसीलदार विवेक कटारिया मौजूद रहे ।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77