[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में रक्तदान शिविर आयोजन:151 यूनिट रक्तदाताओं ने किया ब्लड डोनेट, भागीदारी निभाने की अपील


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में रक्तदान शिविर आयोजन:151 यूनिट रक्तदाताओं ने किया ब्लड डोनेट, भागीदारी निभाने की अपील

खेतड़ी में रक्तदान शिविर आयोजन:151 यूनिट रक्तदाताओं ने किया ब्लड डोनेट, भागीदारी निभाने की अपील

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के राजोता में मंगलवार को पूर्व आईएएस बीएल मेहरडा की स्मृति में खेतड़ी विकास समिति की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर श्रुति भारद्वाज, विशिष्ट अतिथि कर्नल जितेंद्र कुमार, एनसीसी सीईओ विजयंत ठाकुर थे। जबकि अध्यक्षता विनोद रानी मेहरड़ा ने की।

लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करे Janmanas Shekhawati News का WhatsApp Channel

कार्यक्रम में सबसे पहले अतिथियों ने पूर्व आईएएस बीएल मेहरडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद एनसीसी नर्सरी का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कलेक्टर श्रुति भारद्वाज ने कहा कि रक्तदान का दान सबसे बड़ा दान माना गया है। रक्तदान करने से किसी असहाय व्यक्ति का अमूल्य जीवन बचाया जा सकता है। प्रत्येक व्यक्ति को सामाजिक सरोकार में भाग लेकर अपनी भागीदारी निभानी चाहिए।

लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करे Janmanas Shekhawati News का YouTube Channel

इस दौरान विराट कवि सम्मेलन का आयोजन भी किया गया। कवि सम्मेलन में राजकुमार बादल, परमानंद दाधीच, निशा मुनि गौड़, डॉ नैना नसीब, शेखावाटी के लोकप्रिय कवि हरीश हिंदुस्तानी ने दर्शकों को एक से बढ़कर एक कविताएं सुनाकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। जयपुर से आई ब्लड बैंक से आई टीम ने 151 यूनिट रक्त का संग्रहण किया।

इस मौके पर डॉ अमित मेहरड़ा, एसडीएम जयसिंह चौधरी, तहसीलदार विवेक कटारिया, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोकुलचंद सैनी, बीके कृष्णमूर्ति, आरती देवी, डॉ. मोहित सक्सेना, पन्नालाल, श्रवणदत नारनोलिया, महावीर प्रसाद तोगड़िया, उम्मेदसिंह निर्वाण, अजीत बिजारणियां, नायब सूबेदार जगदीश गौयत, अजीत सिंह सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77