धर्मशाला के बाहर खड़ी बाइक चोरी:छोटे भाई को डॉक्टर के पास दिखाने आया था युवक, सीसीटीवी में दिखे चोर
धर्मशाला के बाहर खड़ी बाइक चोरी:छोटे भाई को डॉक्टर के पास दिखाने आया था युवक, सीसीटीवी में दिखे चोर
सीकर : सीकर में धर्मशाला के बाहर खड़ी बाइक चोरी का मामला सामने आया है। बाइक चोरी धर्मशाला के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। इसमें दो चोर बाइक चोरी करते दिख रहे हैं। घटना सीकर के कोतवाली थाना क्षेत्र की है।
वार्ड नंबर 61 अंबेडकर नगर सीकर के रहने वाले इरफान खान (27) ने पुलिस को रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में बताया कि उसने अपनी बाइक टीवीएस अपाचे आरटीआर एसके हॉस्पिटल के पीछे, तापड़िया बगीची, शोभासरिया धर्मशाला के पास खड़ी की थी। वह धर्मशाला के पास एक प्राइवेट क्लिनिक में छोटे भाई को डॉक्टर के पास दिखाने आया था।
जब लौटा तो बाइक वहां नहीं मिली। इरफान ने काफी जगह तलाश की लेकिन बाइक नहीं मिली। इरफान ने धर्मशाला के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो 2 चोर बाइक चोरी करते हुए दिखाई दिए। चोरों ने करीब 15 मिनट तक बाइक का लॉक तोड़ा और बाइक चोरी कर भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई सोहनलाल कर रहे हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2039332

