[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में निकाली बाबा श्याम की निशान यात्रा:ग्रामीणों ने फूलों से किया स्वागत, बाबा को कराया नगर भ्रमण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में निकाली बाबा श्याम की निशान यात्रा:ग्रामीणों ने फूलों से किया स्वागत, बाबा को कराया नगर भ्रमण

खेतड़ी में निकाली बाबा श्याम की निशान यात्रा:ग्रामीणों ने फूलों से किया स्वागत, बाबा को कराया नगर भ्रमण

खेतड़ी : खेतड़ी में गुरुवार को ग्रामीणों की ओर से बाबा श्याम की निशाना यात्रा निकाली गई। इस दौरान बाबा श्याम को पालकी मे बैठाकर नगर भ्रमण करवाया गया। निशाना यात्रा का अजीत अस्पताल के पास से पुजा एवं महाआरती के बाद शुभारंभ किया गया।

बाबा श्याम को कराया नगर भ्रमण

कार्यक्रम के संयोजक एडवोकेट पीयूष सुरोलिया ने बताया कि प्रति वर्ष एकादशी के अवसर पर खेतड़ी में श्याम भक्तों की ओर से पूरे मे बाबा श्याम को नगर भ्रमण करवा जाता है। इस दौरान महिलाएं व पुरूष हाथों में निशाना लेकर निशान यात्रा मे भाग लेते है। उन्होंने बताया कि यह निशान यात्रा पिछले काफी समय से निकाली जा रही है। इसे आज भी उसी परंपरा के अनुसार निर्वहन किया जा रहा है।

पालिका अध्यक्ष गीता सैनी ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने धर्म व संस्कृति को लेकर जागरूक होना चाहिए। प्रत्येक व्यक्ति को भक्ति भाव में विश्वास कर गौ संरक्षण में भागीदारी निभानी चाहिए। कस्बे में इस प्रकार के धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होने से लोगों की धार्मिक आस्था में बढ़ावा मिलता है।

इस दौरान श्याम भक्तों की ओर से सूरजगढ़ से खेतड़ी में निशान लाया गया। इस दौरान निशान की पूजा अर्चना करने के बाद कस्बे में भ्रमण करवाया गया। अजीत अस्पताल के सामने से शुरू हुई बाबा श्याम की निशान यात्रा एसडीएम कोर्ट, मुख्य बस स्टैंड, मुख्य बाजार, हनुमानगढ़ी, करोल बाजार, चूड़ी गट्टा, मुख्य बाजार, चूना चौक से होती हुई बाबा श्याम के मंदिर परिसर में पहुंची। बाबा श्याम के भक्तों की ओर से 31 किलो का केक काटकर मंदिर परिसर में उत्सव मनाया गया। कस्बे में निकाली गई श्याम निशान यात्रा का ग्रामीणों ने जगह-जगह फूलों से स्वागत किया।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर पालिका अध्यक्ष गीता सैनी, प्रधान मनीषा गुर्जर, पीयूष सुरोलिया, दिनेश कुमार, विकास कुमावत, शंकर बीलवा, सुनील कुमार, उमाकांत शर्मा, निकेश पारीक, पवन शर्मा, कैलाशचंद, पूर्व प्रधान मदन लाल गुर्जर, नागरमल, संजू सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62