[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में अवैध खनन के खिलाफ वन विभाग की कार्रवाई:पत्थरों से भरे ट्रैक्टर को किया जब्त, ट्रैक्टर चालक को किया गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में अवैध खनन के खिलाफ वन विभाग की कार्रवाई:पत्थरों से भरे ट्रैक्टर को किया जब्त, ट्रैक्टर चालक को किया गिरफ्तार

खेतड़ी में अवैध खनन के खिलाफ वन विभाग की कार्रवाई:पत्थरों से भरे ट्रैक्टर को किया जब्त, ट्रैक्टर चालक को किया गिरफ्तार

खेतड़ी : वन विभाग की टीम ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गुरुवार को पत्थरों से भरे एक ट्रैक्टर को जब्त किया है। इस दौरान टीम ने ट्रैक्टर चालक को भी गिरफ्तार किया है।

वन विभाग के रेंजर विजय कुमार फगेड़िया ने बताया कि तातीजा के प्रतिबंधित अरावली पर्वत माला क्षेत्र में अवैध खनन को लेकर शिकायतें मिल रही थी। जिस पर कार्रवाई को अंजाम देने के लिए वन विभाग की ओर से एक विशेष टीम का गठन कर वन क्षेत्र में दबिश दी गई। इस दौरान कुछ ट्रैक्टर चालकों द्वारा अवैध रूप से खनन कर पत्थर भरने का काम किया जा रहा था। विभाग की टीम जैसे ही मौके पर पहुंची तो खनन करने में जुटे लोग भागने लगे।

इस दौरान वन विभाग की टीम ने उनका पीछा किया तथा घेराबंदी कर एक ट्रैक्टर को रुकवा लिया। जिसमें अवैध रूप से खनन कर लाए गए पत्थर भरे हुए थे। विभाग की कार्रवाई के दौरान ट्रैक्टर चालक से खनन कर ट्राली में भरे पत्थरों के बारे में पूछताछ की तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। जिस पर वन विभाग की टीम ने अवैध रूप से पत्थरों से भरे ट्रैक्टर को जब्त कर चालक तातीजा निवासी राहुल पुत्र मूलचंद को गिरफ्तार कर लिया। वन विभाग की टीम द्वारा जब्त किए गए पत्थर से भरे ट्रैक्टर सिंघाना वन चौकी में ले जाया गया।

रेंजर ने बताया कि कुछ लोगों द्वारा आचार संहिता की आड़ में अवैध खनन करने जैसी गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा है। जिसको लेकर वन विभाग की ओर से समय-समय पर अभियान चला कर कार्रवाई की जा रही हैं। इस दौरान कोई भी व्यक्ति प्रतिबंधित क्षेत्र में अवैध खनन व हरी लड़कियों की कटाई करता पाया गया तो उसके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। विभाग की ओर से एक सप्ताह पूर्व ही टीम ने अवैध लड़कियों की कटाई को लेकर परिवहन करने के मामले में कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर हरि लकड़ियों से भरी पिकअप को जब्त किया गया था।

ये रहे मौजूद

इस दौरान टीम में वनपाल रतन सिंह, रणजीत सिंह, शाहरुख खान, सहायक वनपाल ओमप्रकाश, मनोज मीणा, वनरक्षक अरुण कुमार सैनी, ईश्वर सिंह, महिपाल सिंह आदि शामिल थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62