[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ठाठवाडी में कांग्रेस प्रत्याशी मनीषा गुर्जर के समर्थन में उमड़ा भारी जनसैलाब, महिलाएं बोली वोट मनीषा बेटी को ही देंगे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ठाठवाडी में कांग्रेस प्रत्याशी मनीषा गुर्जर के समर्थन में उमड़ा भारी जनसैलाब, महिलाएं बोली वोट मनीषा बेटी को ही देंगे

ठाठवाडी में कांग्रेस प्रत्याशी मनीषा गुर्जर के समर्थन में उमड़ा भारी जनसैलाब, महिलाएं बोली वोट मनीषा बेटी को ही देंगे

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अनिल शर्मा

ठाठवाडी : खेतड़ी से कांग्रेस प्रत्याशी मनीषा गुर्जर कि क्षेत्र के ग्राम ठाठवाडी में चुनावी सभा का आयोजन किया गया जिसमें मनीषा गुर्जर को चांदी का मुकुट पहनाकर अभिनंदन किया गया। समारोह की अध्यक्षता यादव महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर करण सिंह यादव ने की। इस अवसर पर ठाठवाडी सरपंच डॉक्टर किशोरी लाल यादव, दुधवा सरपंच मुंशी राम, गोरीर सरपंच भागचंद, मेहाडा सरपंच शिवताज़ सिंह, डाडा फतेहपुरा सरपंच ओम प्रकाश यादव, ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष मुकेश दाधीच, बुहाना पंचायत समिति सदस्य शकुंतला यादव, यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ एस पी यादव सिहोड़, रामानन्द शर्मा शिमला, अशोक कुमार निर्माण, धर्मपाल यादव समाजसेवी, किस्तूरी लाल पूर्व डेली गेट, कृष्ण कुमार शर्मा दलोता, विजय यादव चेयरमैन पैरामाउंट पब्लिक स्कूल, पूर्व डेलीगेट सतपाल जांगिड़ सहित दर्जनों गांवों के सरपंच गण व पंचायत समिति सदस्य विशिष्ट अतिथि थे।

सर्वप्रथम मनीषा गुर्जर का 51 किलो फूलों की माला से ग्राम की महिलाओं ने सम्मान किया उसके बाद में युवा कार्यकर्ताओं द्वारा भी 51 किलो की माला से मनीषा गुर्जर का सम्मान किया इसके बाद ठाठवाडी सरपंच डॉक्टर किशोरी लाल यादव ने ग्राम ठाठवाडी कि तरफ से चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मान किया। स्वागत भाषण विजय सिंह यादव ने दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉक्टर करण सिंह ने कहा की खेतड़ी में प्रथम बार किसी महिला को टिकट दीया गया है यह राजनीतिक परिवार से आती हैं पिछले 51 वर्षों से इनका परिवार राजनीति से जुड़ा हुआ है यह योग्य होनहार महिला है, मैं आप सबसे अपील करता हूं कि आप आने वाली 25 तारीख को सभी उनके चुनाव चिन्ह हाथ के निशान पर बटन दबाकर मनीषा गुर्जर को विजय बनाएं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बुहाना प्रधान प्रतिनिधि शकुंतला यादव ने कहा कि अब समय आ गया है कि हम सबको एकजुट होकर आने वाली 25 तारीख को कांग्रेस प्रत्याशी बहीन मनीषा गुर्जर को भारी मतो से विजई बनाना है। कांग्रेस की सरकार से ही राजस्थान में सुशासन होगा महिलाओं को हक मिलेगा बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा तथा किसानों को उनकी फसल की वाजिब कीमत मिलेगी तथा उनका कर्ज भी माफ होगा इसलिए आप सभी से मैं अपील करती हूं कि आप आने वाली 25 तारीख को वहींन मनीषा के चुनाव चिन्ह हाथ के बटन को दबाकर उन्हें भारी मतों से विजई बनाएं। मनीषा ठाठवाडी के विकास में कोई कमी नहीं रखेगी तथा अशोक गहलोत सरकार ने जो सात गारंटी दी हैं वह भी सभी लागू होगी।

मनीषा गुर्जर ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी कांग्रेस को वोट दे ताकि मैं खेतड़ी में विकास की गंगा बहा सकु तथा खेतड़ी में डॉक्टर जितेंद्र सिंह के अधूरे कार्य जो रह गए हैं मैं उनको पूरा कर सकूं। तथा खेतड़ी में अमन चैन कायम कर सकूं इसके लिए मैं आप सभी से अपील करती हूं कि आने वाली 25 तारीख को आप 2 नम्बर पर कांग्रेस के हाथ के निशान पर अपना बटन दबाकर कांग्रेस को विजई बनाएं ताकि राजस्थान में सुशासन कायम रह सके तथा गरीब कर्मचारी वर्ग , बेसहारा लोगों को, महिलाओं को उनके अधिकार मिल सके युवा भाइयों को रोजगार मिल सके इसके लिए आप सब कांग्रेस का साथ दें कांग्रेस का साथ ही क्षेत्र का विकास करवा सकता हैं,इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मैं ठाठवाडी गांव को सबसे आगे रखूंगी आप सभी मेरा साथ दें व मेरा सहयोग करें ताकि मैं चुनाव में विजई हो सकूं । अगर आप साथ दोगे तो राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनेगी तथा सुशासन पैदा होगा तथा गहलोत सरकार द्वारा दी गई समस्त गारंटीया पूरी होगी में इस अवसर पर आप सभी से अपील करती हूं कि आप आने वाली 25 तारीख को मेरे को भारी मतों से विजय बनाएं तथा खेतड़ी में कांग्रेस को पुनः जीता कर कब्जा कायम रखे। ताकि आने वाले समय में खेतड़ी का चहूमुखी विकास हो सके ।इसके लिए खेतड़ी की पूरी जनता मेरे साथ है।

मनीषा गुर्जर ने कहा कि खेतड़ी में कांग्रेस पार्टी एक थी एक है व एक ही रहेगी। खेतड़ी में कांग्रेस पार्टी के मुखिया डॉक्टर जितेंद्र सिंह मेरे साथ हैं । मनीषा गुर्जर को केलो से तोला गया। युवाओं ने बॉर्डर से डीजे के साथ गांव तक रैली भी निकाली।

इस अवसर पर रामावतार गुरुजी, ओम प्रकाश यादव, संजय यादव, संतोष यादव, मनीष यादव, राहुल, बुधराम यादव, बाबूलाल डेलीगेट, सुरेश जोशी, घीसाराम, राजकुमार, अशोक कुमार निर्माण, राजेंद्र यादव, जिलेसिह यादव, सूरज गौड, सुरेश कुमार, अशोक कुमार, सतपाल पूर्व डेली गेट रामनिवास यादव, विजय, सुदेश बाबूलाल यादव शीशराम यादव, सुरेंद्र यादव , राम सिंह यादव विजय सिंह, रवि, रोहित, मोनू, संजय, प्रवीण, संजीव, सोनू, विकास, अजीत, जतिन, प्रकाश, कपिल, अंकित, नरेंद्र, विजेंद्र, महेंद्र, महेश शर्मा, नीरज गोयल, कमलकांत, हंसराज प्रजापत, जसवंत सोलंकी, छ्विकांत, नवीन, सहीराम, विक्रम, पूर्णमल प्रजापत, मदनलाल, रामकुमार यादव, नारायण सिंह यादव, सुरेश, रामानंद, विजय सिंह, मुकेश यादव, वेदप्रकाश यादव, संजय जांगिड़, सुभाष, रमेश प्रजापत, कृष्ण दलोता, प्रदीप, हेमंत शर्मा, सचिन यादव, बबलू शर्मा, शशि यादव, अनूप, आशु, सोनू सहित हजारों की तादाद में महिलाएं पुरुष बच्चे व अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62