[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पायलट बोले- बीजेपी दो बातों पर ही चुनाव लड़ रही:कहा- उन्होंने देश में अमीर-गरीब में खाई बनाई, आज बीजेपी प्रत्याशियों का मुंह लटका है


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चुनाव 2023टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्य

पायलट बोले- बीजेपी दो बातों पर ही चुनाव लड़ रही:कहा- उन्होंने देश में अमीर-गरीब में खाई बनाई, आज बीजेपी प्रत्याशियों का मुंह लटका है

पायलट बोले- बीजेपी दो बातों पर ही चुनाव लड़ रही:कहा- उन्होंने देश में अमीर-गरीब में खाई बनाई, आज बीजेपी प्रत्याशियों का मुंह लटका है

पाटन : सचिन पायलट ने नीमकाथाना के पाटन में जनसभा के दौरान कहा कि, पूरे चुनाव के दौरान बीजेपी में सिर्फ दो-तीन बातों को लेकर प्रचार हो रहा है। बीजेपी ने तो किसानों के लिए काले कानून बनाए। जीएसटी लगा दी और नोटबंदी कर दी। पायलट पाटन में कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश मोदी के समर्थन में जनसभा कर रहे थे।

सचिन पायलट ने कहा कि राजस्थान में बीजेपी का प्रचार प्रसार हो रहा है, लेकिन कोई दम नहीं है। पायलट ने कहा कि किसी का मुंह लटका हुआ है और किसी का मुरझाया हुआ चेहरा है कोई इधर-उधर देख रहा है किसी को पता ही नहीं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों के लिए काला कानून बनाया। डेढ़ साल तक किसान धरने पर बैठे रहे। सैकड़ों की मौत हो गई तब जाकर हाथ जोड़कर मोदी जी बोले कि यह काले कानून वापस ले रहे हैं।

मंच पर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने सचिन पायलट को फूलमाल और पगड़ी पहना कर स्वागत किया।
मंच पर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने सचिन पायलट को फूलमाल और पगड़ी पहना कर स्वागत किया।

पायलट ने कहा कि बीजेपी प्रत्याशी सोच रहे हैं कि मैं आज भाषण में दे रहा हूं। मैं दो रुपए खर्च कर रहा हूं। बाद में मेरी चलेगी या नहीं चलेगी। किस पर टोपी धर दी जाए, ये किसी को पता नहीं है।

वहीं इस दौरान पायलट ने कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश मोदी को इशारा करते हुए कहा कि डरने की जरूरत नहीं है- मैं हूं ना। इस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में समर्थकों ने जोर-जोर से सचिन पायलट के नारे लगाने शुरू कर दिए।

महंगाई को लेकर भाजपा को घेरा
इस दौरान पायलट ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि ’10 साल से दिल्ली में सरकार है। महंगाई आसमान छू रही है। किसानों के खिलाफ तीन काले कानून बनाए। नोटबंदी लेकर आए, जीएसटी लेकर आए। हमारे खिलाड़ी दिल्ली में धरने पर बैठे उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। ये वो पार्टी है जो अफवाह फैलाकर लोगों को लड़ाना जानती है। देश के तमाम हवाई अड्डे, रेलवे लाइन ओने पौने दाम में दो-चार लोगों को बेच दिए।

नीमकाथाना में सचिन पायलट की जनसभा में मौजूद समर्थक और आमजन।
नीमकाथाना में सचिन पायलट की जनसभा में मौजूद समर्थक और आमजन।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77