[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

RAS फर्स्ट अटेम्प्ट में सीकर की कंचन की सातवीं रैंक:बोलीं- सोशल मीडिया से यूज नहीं करती,पिता का सपना पूरा करने सिविल सर्विसेज की तैयारी की


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

RAS फर्स्ट अटेम्प्ट में सीकर की कंचन की सातवीं रैंक:बोलीं- सोशल मीडिया से यूज नहीं करती,पिता का सपना पूरा करने सिविल सर्विसेज की तैयारी की

RAS फर्स्ट अटेम्प्ट में सीकर की कंचन की सातवीं रैंक:बोलीं- सोशल मीडिया से यूज नहीं करती,पिता का सपना पूरा करने सिविल सर्विसेज की तैयारी की

सीकर : आरएएस परीक्षा परिणाम में सीकर की रहने वाली कंचन चौधरी ने राजस्थान में सातवीं रैंक हासिल की हैं। कंचन ने अपने पहले अटेम्प्ट में ही टॉप-10 में जगह बनाने में सफलता हासिल की। वहीं सीकर में प्रोबेशन पीरियड पर तैनात डीवाईएसपी अनुज डाल की 74वीं रैंक हैं।

सातवीं रैंक हासिल करने वाली कंचन चौधरी मूल रूप से सीकर के दीपपुरा गांव की रहने वाली है। पांचवीं तक की एजुकेशन अपने गांव में पूरी की। इसके बाद सीकर में रहकर 12वीं तक की पढ़ाई पूरी की। इस दौरान ही पिता रामगोपाल चौधरी का हार्ट अटैक से निधन हो गया। वे भी तहसीलदार थे। मां का नाम परमेश्वरी है।

पिता का सपना पूरा करने सिविल सर्विसेज को चुना
कंचन ने बताया कि उनके पिता का सपना था कि मैं सिविल सर्विसेज में जाऊं। स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की। पहली बार 2021 में आरएएस एग्जाम दिया। पहली बार में ही उन्हें सफलता मिल गई।

पढ़ाई के लिए सोशल मीडिया से बनाई दूरी
कंचन ने बताया कि आमतौर पर वह रोज 5 से 6 घंटे तक पढ़ाई करती है। एग्जाम पास आने पर 8 से 10 घंटे तक पढ़ना शुरू किया। पढ़ाई के कारण फेसबुक और इंस्टाग्राम तक यूज नहीं करती है। व्हाट्सऐप भी करीब एक महीने पहले ही इंस्टॉल किया था। कंचन ने अपनी सफलता का श्रेय दादाजी भगवानाराम खाखल और परिवार के बाकी लोगों को दिया है।

आरपीएस अनुज डाल।
आरपीएस अनुज डाल।

डीवाईएसपी की 74वीं रैंक
सीकर में वर्तमान में प्रोबेशन पीरियड पर तैनात डीवाईएसपी अनुज डाल को भी परीक्षा में 74वीं रैंक मिली है। इसके पहले अनुज डाल 2018 में पटवारी, 2019 में लैब असिस्टेंट ग्रेड थर्ड, आरपीएस परीक्षा पास कर चुके हैं। आईपीएस परीक्षा में उन्हें स्टेट में 97वीं रैंक मिली है।

कुलज्योति राहड़।
कुलज्योति राहड़।

पुलिस में ट्रेनिंग पीरियड के दौरान आरएएस की पढ़ाई की
अनुज डाल बताते हैं कि पुलिस में ट्रेनिंग पीरियड के दौरान अपनी आरएएस की पढ़ाई की। हालांकि पुलिस की ड्यूटी के चलते वह सुबह और रात के समय ही पढ़ाई के लिए टाइम निकाल पाते। सुबह करीब 1 से 2 घंटे और शाम को करीब 3 से 4 घंटे तक पढ़ाई करते। अनुज डाल बताते हैं कि उन्होंने स्ट्रेस को दूर रखने के लिए फिजिकल एक्सरसाइज की। जीवन में सक्सेस होने के लिए फिजिकल एक्सरसाइज, मंदिर और किताब बेहद जरूरी है। अनुज का कहना है कि हमें केवल तैयारी करनी चाहिए कभी भी परिणाम के बारे में नहीं सोचना चाहिए।

दूसरे अटेम्प्ट में मिली 102वीं रैंक
परीक्षा में सीकर के धोद एसडीएम कुणाल राहड़ की पत्नी कुलज्योति ने 102 वीं रैंक हासिल की है। उन्हें दूसरे अटेम्प्ट में यह सफलता मिली है। फिलहाल वह सहकारिता विभाग में सहायक रजिस्ट्रार के पद पर सेवाएं दे रही है। इन्होंने रोज करीब 4 से 5 घंटे की पढ़ाई की।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77