[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नवलगढ़ में राजकुमार शर्मा और विक्रम सिंह जाखल में मुकाबला:निर्दलीय प्रत्याशी राजपाल शर्मा ने वापस लिया नाम, अब 13 प्रत्याशी मैदान में


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
Janmanasshekhawati

नवलगढ़ में राजकुमार शर्मा और विक्रम सिंह जाखल में मुकाबला:निर्दलीय प्रत्याशी राजपाल शर्मा ने वापस लिया नाम, अब 13 प्रत्याशी मैदान में

नवलगढ़ में राजकुमार शर्मा और विक्रम सिंह जाखल में मुकाबला:निर्दलीय प्रत्याशी राजपाल शर्मा ने वापस लिया नाम, अब 13 प्रत्याशी मैदान में

नवलगढ़ विधानसभा सीट पर चुनावी तस्वीर साफ हो गई है। निर्दलीय प्रत्याशी राजपाल शर्मा ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। ऐसे में कांग्रेस के डॉ. राजकुमार शर्मा का मुकाबला भाजपा के विक्रम सिंह जाखल से होगा। डॉ. राजकुमार शर्मा तीन बार विधायक रह चुके हैं। सबसे पहला चुनाव बसपा के टिकट पर लड़ा और जीत हासिल की। इसके बाद दूसरा चुनाव निर्दलीय और तीसरा चुनाव कांग्रेस के टिकट पर लड़ा। तीनों में ही जीत हासिल की। वहीं विक्रम सिंह जाखल दूसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं। पिछले चुनाव में वे तीसरे नंबर आए थे। भाजपा इस सीट पर एक बार भी चुनाव नहीं जीत पाई है।

इन दोनों के अलावा इस सीट पर 11 प्रत्याशी और मैदान में हैं। ऐसे में यहां मुकाबला रोचक होना तय माना जा रहा है।

लगातार तीन चुनाव जीते, दूसरी बार पार्टी ने दिया टिकट

डॉ. राजकुमार शर्मा सीएम सलाहकार भी हैं। डॉ. शर्मा पिछले तीन चुनाव जीत कर हैट्रिक बना चुके हैं। 2008 के विधानसभा चुनाव में राजकुमार शर्मा ने पहला चुनाव बसपा की टिकट से लड़ा और जीते। बाद में राजकुमार शर्मा कांग्रेस में शामिल हो गए और गहलोत सरकार में मंत्री भी बने। 2013 के चुनाव में कांग्रेस ने एक बार फिर प्रतिभा सिंह को ही टिकट दिया, वहीं बीजेपी की ओर से जगदीश प्रसाद सैनी चुनावी मैदान में उतरे, तो राजकुमार शर्मा निर्दलीय ही चुनावी मैदान में उतरे और जीते। 2018 में कांग्रेस ने राजकुमार शर्मा को टिकट दिया, जबकि बीजेपी की ओर से रवि सैनी चुनावी मैदान में उतरे। राजकुमार शर्मा को 79,570 वोट मिले और उन्होंने 36,500 वोटों से जीत हासिल की।

2018 में लड़ा निर्दलीय चुनाव, तीसरे नंबर पर रहे

विक्रम सिंह जाखल ने 2018 में निर्दलीय चुनाव लड़ा। इस चुनाव में उन्हें 39,259 वोट मिले और तीसरे स्थान पर आए। इसके बाद सितंबर 2022 में भाजपा ज्वॉइन कर ली। विक्रम सिंह जाखल को रवि सैनी की जगह टिकट दिया गया है। रवि सैनी 2018 में दूसरे स्थान पर रहे थे। उन्हें चुनाव में करीब 43070 वोट हासिल किए थे। भाजपा नवलगढ़ सीट पर अभी तक एक बार भी नहीं जीत पाई है। बीजेपी यहां से केवल एक बार दूसरे नंबर पर रही है।

अब ये है चुनावी मैदान में
क्रम संख्या प्रत्याशी पार्टी लिंग
1 विक्रम सिंह भाजपा पुरुष
2 राजकुमार कांग्रेस पुरुष
3 गुलाम नबी बसपा पुरुष
4 सुभाष राष्ट्रीय जनक्रांति पार्टी पुरुष
5 अशोक निर्दलीय पुरुष
6 क्रमेंदु शिशिर पांडे राइट टू रिकॉल पार्टी पुरुष
7 शिवनाथ सिंह निर्दलीय पुरुष
8 तेजकुमार निर्दलीय पुरुष
9 असलम खान निर्दलीय पुरुष
10 विजेंद्रसिंह आप पुरुष
11 संजय निर्दलीय पुरुष
12 बुधराम आजाद समाज पार्टी पुरुष
13 प्रमोद कुमार निर्दलीय पुरुष

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22