[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पिलानी में पितराम काला और राजेश दहिया में मुकाबला:दोनों पार्टियों ने नए चेहरों पर जताया भरोसा,9 उम्मीदवार मैदान में


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

पिलानी में पितराम काला और राजेश दहिया में मुकाबला:दोनों पार्टियों ने नए चेहरों पर जताया भरोसा,9 उम्मीदवार मैदान में

पिलानी में पितराम काला और राजेश दहिया में मुकाबला:दोनों पार्टियों ने नए चेहरों पर जताया भरोसा,9 उम्मीदवार मैदान में

पिलानी : पिलानी विधानसभा सीट पर चुनावी तस्वीर साफ हो गई है। यहां मुख्य मुकाबला कांग्रेस के पितराम काला और भाजपा के राजेश दहिया में होगा। पितराम काला को जेपी चंदेलिया का टिकट काटकर कांग्रेस ने उम्मीदवार बनाया है।

पितराम काला मूल रूप से पिलानी विधानसभा क्षेत्र की चिड़ावा तहसील के केहरपुरा गांव के निवासी हैं। काला लम्बे समय तक शिक्षा विभाग में सेवारत रहे हैं। पितराम काला 1987 में सेकंड ग्रेड शिक्षक के रूप में शिक्षा विभाग में चयनित हुए थे। पितराम काला ने संयुक्त निदेशक शिक्षा के पद से स्वैच्छिक सेवा निवृत्ति ली है।

इधर भाजपा ने भी नए चेहरे राजेश दहिया को टिकट दिया है। राजेश दहिया मूल रूप से चिड़ावा के पास डांगर गांव के रहने वाले हैं। राजेश दहिया राजस्थान विश्वविद्यालय से बीकॉम पास आउट हैं। चिड़ावा में ही उनका अपना शैक्षणिक संस्थान है। वर्तमान में भाजपा जिला कार्यकारिणी में महामंत्री के पद पर हैं। राजनीति में नए हैं, लेकिन संगठन और कार्यकर्ताओं में दहिया ने तेजी से अपनी जगह बनाई है। 2018 के विधानसभा चुनाव में सुंदरलाल के बेटे चिड़ावा पंचायत समिति के प्रधान रहे कैलाश मेघवाल को भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया था। जिन्हें कांग्रेस प्रत्याशी जेपी चंदेलिया से हार का सामना करना पड़ा।

इन दोनों के अलावा इस सीट पर 7.प्रत्याशी और मैदान में हैं। ऐसे में यहां मुकाबला रोचक होना तय माना जा रहा है।

ये प्रत्याशी मैदान में
क्रम संख्या प्रत्याशी पार्टी लिंग
1 राजेश कुमार दहिया भाजपा पुरुष
2 पीतराम काला कांग्रेस पुरुष
3 राजेंद्र प्रसाद आप पुरुष
4 कैलाश चंद्रा निर्दलीय पुरुष
5 रतनसिंह निर्दलीय पुरुष
6 रामस्वरुपसिंह रालोपा पुरुष
7 धर्मपाल बसपा पुरुष
8 ओमप्रकाश रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया पुरुष
9 कैलाश चंद निर्दलीय पुरुष

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22