चूड़ी मार्केट से सोने की चेन चोरी:भीड़ में घुस रही चोर महिलाएं, मौका पाकर महिलाओं की चेन उड़ाने लगी
चूड़ी मार्केट से सोने की चेन चोरी:भीड़ में घुस रही चोर महिलाएं, मौका पाकर महिलाओं की चेन उड़ाने लगी

अलवर : सावधान। खासकर महिलाएं। बाजार में खरीददारी करने जाते समय सतर्क रहिए। कोशिश करें कि भीड़ भाड़ वाले बाजार में अधिक गहने पहनकर नहीं जाएं। अलवर शहर के चूड़ी मार्केट से गुरुवार को फिर एक महिला के गले से सोने की चेन चोरी हो गई। चेन करीब डेढ़ तोले की थी। घटना दोपहर करीब साढ़े तीन बजे है।
अलवर के मेहंदी बाग निवासी महिला शर्मिला पत्नी हरेंद्रपाल धाकड़ ने बताया कि तीन बजे के आसपास चूड़ी मार्केट गई थी। वहां हनुमानजी मंदिर के पास एक दुकान पर बच्चों के कपड़े खरीदते समय सोने की चेन चोरी हो गई। तीन-चार संदिग्ध महिलाएं आसपास घूम रही थी। उस समय आभास हुआ। लेकिन शक नहीं कर पाई। वे महिलाएं उनके अगल-बगल आकर खड़ी हो रही थी। एक दुकान पर हम खरीददारी कर रहे थे। तब वे भी वहां पहुंच गई। भीड़ हो गई थी। संदिग्ध महिलाएं भी वही कपड़े खरीदते समय पैसे कम कराने की जिद करने लगी। उनसे पहले वही कपड़े हमने खरीदे थे।
इस कारण दुकानदार व ग्राहकों में काफी देर तक बातें होती रही। इस बीच वे महिलाएं सोने की चेन चोरी कर ले गई। थोड़ी देर बाद ही महिलाएं वहां से गायब हो गई। इसके बाद उन महिलाओं को आसपास देखा गया। लेकिन वे कहीं नजर नहीं आई। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी। अब पुलिस मामले की जांच में लगी हैं।